Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :माननीय सांसद फूलपुर एवं भदोही की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 27 December 2023
Prayagraj News :माननीय सांसद फूलपुर एवं भदोही की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल एवं मा0 सांसद भदोही श्री रमेश चन्द्र बिन्द की उपस्थिति में मंगलवार को संगम सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20231227 WA0051बैठक में माननीय सांसदगणों के द्वारा सड़क निर्माण के संदर्भ में पिछली बैठक में जो सुझाव मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा दिए गए थे, के सम्बंध में की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी ली। मा0 सांसदों ने सड़कों के निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए जहां पर सड़कों का निर्माण कार्य रूका हुआ है, उसे जल्द से जल्द शुरू कराने तथा जहां पर भी पैचिंग सम्बंधी कार्य कराये जाने थे, जो अभी तक नहीं पूर्ण हुए, पर नाराजगी जताते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा बरौत-बिठौली सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य शुरू न होने के बारे में बताये जाने पर मा0 सांसद महोदया ने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य को शुरू कराये जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही मा0 जनप्रतिनधिगणों के द्वारा माण्डा-बरौधा, बरौथा-पाण्डेयपुर मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत पर मा0 सांसद महोदया ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी सम्पर्क मार्ग खराब है, उनको जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से ठीक कराये व जो नए सड़कों का निर्माण कार्य किया जाना है, उनका शिलान्यास/उद्घाटन मा0 जनप्रतिनिधिगणों से कराया जाये।

Prayagraj News :माननीय सांसद फूलपुर एवं भदोही की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों के पूर्ण होने के बाद खोदी गयी सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं कराया जा रहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग को कड़ाई से निर्देशित किया कि जहां पर भी पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई की जा रही है, उन सड़कों को पुनः गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्मित करते हुए ही आगे पाइप लाइन डालने का कार्य करें। मा0 सांसदगणों ने अधिकारियों से गोद लिए गांव में कैम्प लगाकर लोगो को योजनाओं की जानकारी देने तथा जो पात्र लोग अभी तक योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए है, उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News :माननीय सांसद फूलपुर एवं भदोही की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न
विद्युत विभाग की समीक्षा में मा0 समिति के द्वारा विद्युत आपूर्ति, तारों के जर्जर होने एवं कुछ लोगो के द्वारा बिल न जमा किए जाने पर ट्रांसफार्मर से सामूहिक आपूर्ति बंद किए जाने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है, उनको शीघ्रता के साथ दूर कराये जाने के निर्देश दिए है और यह भी कहा कि ट्रांसफार्मरों से विद्युत बिल के लिए सामूहिक रूप से विद्युत कटौती की शिकायत नहीं प्राप्त होनी चाहिए। विधानसभावार विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 सांसद महोदया ने ग्रामीण क्षेत्रों/कस्बों में लगायी जाने वाली स्ट्रीट लाइटों एवं हाईमास्ट में विद्युत कटौती पर नाराजगी व्यक्त की। मा0 समिति ने जर्जर तारों/पोलों को बदलने के लिए कहा।
इस अवसर पर मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक कोरांव श्री राममणि कोल, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक मेजा श्री संदीप पटेल, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री के0पी0 श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र चौधरी सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने मनुस्मृति दहन दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया 
Next: Bihar News-विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग मंच पर अरुण गौतम ने मगही गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.