Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत किए जा रह कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मंडला आयुक्त ने निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 20 September 2023
Prayaagraj News :महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत किए जा रह कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मंडला आयुक्त ने निरीक्षण किया
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम अलोपीबाग स्थित लो०नि०वि० की पान्दून वर्कशाप का निरीक्षण करते हुए वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन किया। पान्टून बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझते हुए उन्होंने आ रही समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए इसके दृष्टिगत एक कार्ययोजना एवं मैटेरियल प्रक्योरमेंट प्लानिंग प्रेषित करने को कहा। साथ ही इस संबंध में मासिक प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिए।Prayaagraj News :महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत किए जा रह कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मंडला आयुक्त ने निरीक्षण किया

तत्पश्चात् झुंसी गारापुर मार्ग के चौड़ीकरण संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया जिसके दौरान मार्ग पर गढ्ढा खुदवाकर वहां लगाये गये मैटेरियल की सैम्पलिंग करायी गयी। सैम्पलिंग कराने पर प्रयोग किये गये मैटेरियल की थिकनेस एवं अनुपात में कुछ कमी पाई गई जिसे शीघ्र ठीक कराकर संबंधित अधिकारी को सचेत करने के निर्देश दिए गए । डम्पिंग जोन में रखे मैटेरियल की भी गुणवत्ता की जांच की गयी तथा जिस मिक्सिंग प्लांट से मैटेरियल उपयोग हेतु लाया जा रहा है उसका कैलेबरेशन भी संबंधित अधिकारियों को कराने के निर्देश दिए गए।Prayaagraj News :महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत किए जा रह कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मंडला आयुक्त ने निरीक्षण किया

हेतापट्टी पर 132 के0वी0ए0 ट्रांसमिशन हेतु कराये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया जिसके अन्तर्गत वहां बनायी जा रही बाउन्ड्री तथा प्रयोग में लाये जा रहे मैटेरियल का अवलोकन कर थर्ड पार्टी द्वारा सैम्पलिंग कराकर वहाँ के मैटेरियल की जांच के निर्देश दिए गए। अगरापट्टी सम्पर्क मार्ग के चौडीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं वहां पर भी रैण्डम सैम्पलिंग कराकर थर्ड पार्टी इन्स्पेक्शन कराने के निर्देश दिए।Prayaagraj News :महाकुंभ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत किए जा रह कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु मंडला आयुक्त ने निरीक्षण किया

निरीक्षण के पश्चात् मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों द्वारा कियान्वित की जा रही परियोजनाओं की भी समीक्षा की गयी जिसमें जहां भी अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं हो सके हैं उनकी टेण्डर प्रक्रिया सुचिता पूर्वक शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। शहर के विभिन्न स्थानों पर वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौध रोपण के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी जगह मौसम के अनुरूप पौधे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त मार्ग बनाने के सुझाव पर भी चर्चा की गयी। लो०नि०वि० द्वारा बनायी जा रही सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत मुख्य अभियन्ता से संबंधित अवर अभियन्ता, सहायक अभियन्ता अथवा अधिशासी अभियन्ताओं से इन्स्पेक्शन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक /युवतियों हेतु निशुल्क ओ -लेवल / सी0 सी0 सी.0 कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Next: Agra News: लगभग एक साल बाद भी मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.