Prayagraj News :माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 1 लाख से अधिक सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

Prayagraj News: Live telecast of appointment letter distribution program of Honorable Prime Minister Shri Narendra Modi to more than 1 lakh successful candidates.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केन्द्रीय सशस्त्र बलों व अन्य केन्द्रीय विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्त हेतु 01 लाख से अधिक सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति-पत्र वीडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से देश के प्रमुख स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन कर नियुक्ति पत्र सौंपा। इसी क्रम में ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में 12वें रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में मा0 डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री, भारी उद्योग, भारत सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र बलों के 528 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। इनमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, दिल्ली पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, जनजातीय कार्य मंत्रालय, सशस्त्र सीमा बल, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के अभ्यर्थी शामिल थे।IMG 20240212 WA0340

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे तीसरी बार यहां रोजगार मेले में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उनके द्वारा देश की युवा पीढ़ी को रोजगार प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी अपने परिश्रम से देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है और आज पूरे विश्व में भारत की पहचान बदली है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि आज कई ऐसे क्षेत्र है, जहां पर निवेश बढ़ रहा है और उनमें रोजगार के अवसर युवाओं को प्राप्त हो रहे है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि आज पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे है। इससे युवाओं के अंदर यह भरोसा बढ़ा है कि उनके टैलेंट को भी अवसर मिलेगा। मा0 मंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसके लिए मा0 प्रधानमंत्री जी दृढ़निश्चयी होकर कार्य कर रहे है। उन्होंने नवनियुक्त उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें राष्ट्र के प्रति सत्यनिष्ठा, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ अपने नये दायित्वों के निर्वहन करने का संकल्प लेने को कहा। मा0 मंत्री जी ने ग्रुप केन्द्र प्रयागराज के पुलिस उप महानिरीक्षक, समस्त अधिकारियों एवं जवानों को रोजगार मेला के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु प्रशंसा की तथा उन्हें आगे भी ऐसे ही निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश के प्रति संकल्पित रहने को कहा।

Prayagraj News: Live telecast of appointment letter distribution program of Honorable Prime Minister Shri Narendra Modi to more than 1 lakh successful candidates.
कार्यक्रम में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम की मेजबानी ग्रुप केन्द्र, प्रयागराज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार तथा मुख्य अतिथि महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीदवारों को अपनी ड्यूटी के प्रति सच्ची लगन, सत्य निष्ठा एवं पूर्ण ईमानदारी के साथ निष्पादित करने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमाण्डेंट श्री प्रजेश कुमार अटल, सहायक कमाण्डेंट श्री अविनाश कुमार राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News