Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :वसंत पंचमी स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

जनवाद टाइम्स 16 February 2024
Prayagraj News: Lakhs of devotees took a dip of faith on Vasant Panchami bathing festival.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 14.02.2024 को वसंत पंचमी के पावन अवसर व माघ मेला के चतुर्थ स्नान पर्व पर सायं 6:00 बजे तक लगभग 42 लाख 90 हजार स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट तथा गंगा जी के तट पर बनाये गये विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी एवं पुण्य लाभ अर्जित किया।

Prayagraj News: Lakhs of devotees took a dip of faith on Vasant Panchami bathing festival.

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी। माघ मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु सफाई कर्मियों की पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगायी गयी है। माघ मेला क्षेत्र में अपने स्वजनों से बिछड़ने वाले लोगो के लिए खोया-पाया केन्द्र से लगातार एनाउंस कर उनके स्वजनों से उन्हें मिलाया गया। श्रद्धालुओं को मेले में भटकना न पड़े, इसके लिए संगम जाने का मार्ग वापस लौटने का मार्ग व अन्य मार्गों को प्रदर्शित करते हुए साइन बोर्ड रास्तों पर लगाये गये है। माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चैबंद रही।Prayagraj News: Lakhs of devotees took a dip of faith on Vasant Panchami bathing festival.

 

एडीजी जोन श्री भानु भाष्कर, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेम कुमार गौतम, कुम्भ मेलाधिकारी श्री विजय किरण आनन्द, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डाॅ0 राजीव नारायण मिश्र, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, प्रभारी अधिकारी माघ मेला श्री दयानन्द प्रसाद, अपर जिलाधिकारी मेला श्री विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वसंत पंचमी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। वसंत पंचमी का स्नान पर्व सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मोदी जी की गारंटी गाड़ी से लोगों का विश्वास बढ़ा : सिद्धार्थ नाथ सिंह
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज सड़क जगह जगह गड्डे टूटकर सड़क पर गिट्टियां बिखरी आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.