Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आज 14 नवंबर को

जनवाद टाइम्स 14 November 2024
Prayagraj News: International seminar organized at Open University today on 14th November  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं शुआट्स,प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के रास्ते, संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी (पीसीपीएसडीजी) का आयोजन 14 नवम्बर 2024 को मुक्त विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में किया जा रहा है।

Prayagraj News: International seminar organized at Open University today on 14th November  
अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजक प्रोफेसर श्रुति ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन गुरुवार को पूर्वांचल 10:30 बजे मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमेश चन्द्रा, कुलपति महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर राजस्थान करेंगे। उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आनंद वर्धन शर्मा, प्रोफेसर निदेशक, यूजीसी एचआरडीसी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी होंगे तथा मुख्य वक्ता प्रोफेसर कुलदीप कुमार, सेंटर फॉर डाटा एनालिस्टिक्स, बौन्ड बिजनेस स्कूल, बौन्ड यूनिवर्सिटी, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया होंगे।
प्रोफेसर श्रुति ने बताया की समापन सत्र अपराह्न 4:00 बजे निश्चित है। जिसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनूप चतुर्वेदी, सांख्यिकी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर बेचन शर्मा, संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज होंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश-विदेश से आने वाले प्रतिभागियों की व्यवस्था के लिए विश्वविद्यालय में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Prayagraj News: International seminar organized at Open University today on 14th November  
मुक्त विश्वविद्यालय की जन संपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन करते हुए संगोष्ठी के निदेशक प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, संयोजक प्रोफेसर श्रुति एवं प्रोफेसर अजीत पॉल, आयोजन सचिव डॉक्टर गौरव संकल्प, डॉक्टर दिनेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर धर्मवीर सिंह, श्री मनोज कुमार बलवंत, डॉ सी के सिंह एवं डॉ विशाल विंसेंट हेनरी को विशेष जिम्मेदारी दी है। अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में संकाय सदस्य, रिसर्च स्कॉलर, पीजी छात्र, उद्योग जगत से तथा विदेशी प्रतिनिधि पंजीकरण कर रहे हैं। चयनित रिसर्च पेपर आईएसबीएन की कार्यवाही के साथ प्रकाशित किए जाएंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News बालू खनन का परमिट रद्द करने की मांग पर भाकपा माले ने दिया जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना
Next: Prayagraj News:‘‘आगाज’’ कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.