Prayagraj News :मा0 केन्द्रीय मंत्री जी ने ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, फाफामऊ प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सशस्त्र बलों के कुल 600 चयनित उम्मीदवारों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

IMG-20230829-WA0004
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सोमवार को केन्द्रीय सशस्त्र बलों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु 51106 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वीडियों कॉन्फेन्स के माध्यम से देश के 45 प्रमुख स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन कर नियुक्ति पत्र सौंपा।Prayagraj News :मा0 केन्द्रीय मंत्री जी ने ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, फाफामऊ प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सशस्त्र बलों के कुल 600 चयनित उम्मीदवारों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

इसी क्रम में ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, प्रयागराज में भी रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री, भारी उद्योग, भारत सरकार थे। मुख्य अतिथि द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र बलों के कुल 600 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सिपाही (सामान्य)- 407, सीमा सुरक्षा बल के सिपाही (सामान्य)-29, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-20, असम राईफल्स 35, भारत तिब्बत सीमा पुलिस-84, सशस्त्र सीमा बल 20 एवं एस०एस०एफ-05 थे।

IMG 20230829 WA0002
मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में देश के माननीय प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा देश के युवा पीढ़ी को रोजगार प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने नव नियुक्त उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें राष्ट्र के प्रति सत्यनिष्ठा सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ अपने नये दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेने को कहा। मा केन्द्रीय मंत्री जी ने ग्रुप केन्द्र, प्रयागराज के पुलिस उप महानिरीक्षक, समस्त अधिकारियों एवं जवानों को रोजगार मेला के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु प्रशंसा की तथा उन्हें आगे भी ऐसे ही निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश सेवा के प्रति संकल्पित रहने को कहा।

IMG 20230829 WA0004
कार्यक्रम में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। श्री संजीव राय, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज प्रयागराज ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की मेजबानी ग्रुप केन्द्र, प्रयागराज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री प्रभाकर त्रिपाठी ने की।

Prayagraj News :मा0 केन्द्रीय मंत्री जी ने ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, फाफामऊ प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सशस्त्र बलों के कुल 600 चयनित उम्मीदवारों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर श्री प्रभाकर त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक ने भारत सरकार तथा मुख्य अतिथि महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीदवारों को अपने ड्यूटी के प्रति सच्ची लगन, सत्य निष्ठा एवं पूर्ण ईमानदारी क साथ निष्पादित करने हेतु प्रेरित करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य अतिथि महोदय के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, प्रयागराज की प्रशंसा की ।

You may have missed