Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी को पीडब्लूडी द्वारा कराये जा रहे कार्यों की लगातार मानीटरिंग करते रहने दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 17 September 2023
Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी को पीडब्लूडी द्वारा कराये जा रहे कार्यों की लगातार मानीटरिंग करते रहने दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ0प्र0/प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।IMG 20230917 WA0051

मा0 प्रभारी मंत्री जी ने पीडब्लूडी विभाग द्वारा सड़कों के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण मार्गों तथा सड़कों के गड्ढ़ा मुक्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी सड़क पर गड्ढ़ा न दिखे। उन्होंने सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। ग्रामीण मार्गों के सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, इसमें लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पीडब्लूडी द्वारा कराये जा रहे कार्यों की लगातार मानीटरिंग करते रहे, जहां कहीं भी कार्यों में लापरवाही पाये जाये, सम्बंधित के विरूद्ध शासन को पत्र प्रेषित करें, जिससे कि सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। मा0 मंत्री जी ने कहा कि आज बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा जहां कहीं पर सड़कों के गड्ढ़ा या खराब होने के बारे में जानकारी दी गयी है, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द सड़कों को दुरूस्त करायें तथा जहां पर नई सड़क के निर्माण कराये जाने की आवश्यकता है, वहां पर नई सड़कों को बनाये। उन्होंने सड़कों के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों को तीव्र गति से कराये जाने के लिए कहा है। सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने जनपद में बन रहे सेतुओं एवं ओवरब्रिजों के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित किया कि कार्य में जो भी रूकावटें है, उनकों शीघ्रता के साथ दूर करते हुए सेतुओं के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करायें।

IMG 20230917 WA0052
मा0 मंत्री जी ने 10 करोड़ रूपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रृंगवेरपुर में बनाये जा रहे निषादराज पार्क के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सम्बंधित अधिकारी के द्वारा बताया गया कि श्रृंगवेरपुर में 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मा0 मंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियों को कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। मा0 मंत्री जी ने राजकीय पाॅलिटेक्निक बारा एवं फाफामऊ व रज्जू भईया यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की भी प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। मा0 मंत्री जी ने जनपद में स्मार्ट सिटी के अन्र्तगत कराये जा रहे कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने के निर्देश स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिए है।

Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी को पीडब्लूडी द्वारा कराये जा रहे कार्यों की लगातार मानीटरिंग करते रहने दिए निर्देश
मा0 मंत्री जी ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को तेजी के साथ पूरा कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा कई क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की शिकायत की गयी, जिसपर मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी को कार्यों की लगातार मानीटरिंग करने तथा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करते रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी कार्य में लापरवाही पाये जाने तो सम्बंधित के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने से सम्बंधित पत्र शासन को प्रेषित करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।
बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि उपभोक्ताओं को गलत बिजली का बिल न मिले, यह सुनिश्चित किया जाये। कहीं से गलत बिल की शिकायत प्राप्त होती है, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी साथ ही नगर क्षेत्र में सम्मिलित नए विस्तारित क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा निर्धारित समय में ट्रांसफार्मर न बदले जाने से सम्बंधित शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रांसफार्मरों को बदलने में जहां कहीं भी देरी हुई, उसका कारण जानने एवं कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित जेई/एई के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा है तथा कार्यवाही से उन्हें अवगत भी कराये जाने के निर्देश दिए है। चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने मौसम के दृष्टिगत होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए पूरी तैयारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने संचारी रोगों के फैलाव को रोकने के लिए दवाओं का छिड़काव, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए है। पेंशन येाजनाओं की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने कैम्प लगाकर पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है।
मा0 मंत्री जी ने बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अमृत सरोवर, बेसिक शिक्षा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, एक जनपद एक उत्पाद योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, बाल विकास एवं पुष्टाहार की भी समीक्षा की तथा उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, जिससे कि योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी हो सके और पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सके। बैठक के अंत में मा0 प्रभारी मंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करते हुए अपने कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें, जिससे कार्य में तेजी आयेंगी व ठीक ढंग से कार्यों को सम्पादित किया जा सकेगा। बैठक में जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने मा0 प्रभारी मंत्री जी को संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उसकी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मा0 मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में जो दिशा-निर्देश दिए गए है, उसका अक्षरशः पालन करते हुए कार्यों में और तेजी लायी जायेगी।

Prayagraj News :मा0 मंत्री जी ने जिलाधिकारी को पीडब्लूडी द्वारा कराये जा रहे कार्यों की लगातार मानीटरिंग करते रहने दिए निर्देश
इस अवसर पर मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री के0पी0 श्रीवास्तव, श्रीमती निर्मला पासवान, अपर पुलिस आयुक्त श्री पवन कुमार, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :अटल आवासीय विद्यालय का मंडल आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकली गई पदयात्रा लोगों को किया जागरूक ज़िलाधिकारी अविनाश सिंह 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.