Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 28 October 2023
Prayagraj News :मा0 मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मुख्य सचिव उ0प्र0 श्री दुर्गा शंकर मिश्र जी ने शुक्रवार को प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्योंे का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कराये जा रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है।

IMG 20231028 WA0054 मा0 मुख्य सचिव महोदय निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्माणाधीन एयरपोर्ट रोड़, सूबेदारगंज सेतु, नागवासुकी मंदिर के पर्यटन कार्यों, रिवर फ्रंट रोड़, दशाश्वमेध घाट, बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट, एमआरएफ सेंटर नैनी, डिजिटल कुम्भ म्यूजियम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नैनी, त्रिवेणी पुष्प नैनी, टेंट सिटी एवं सरस्वती हाईटेक सिटी सहित अन्य स्थलों पर कराये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मा0 मुख्य सचिव महोदय ने कौशाम्बी पर्यटन स्थल से प्रयागराज को जोड़ने वाली फोरलेन रोड़, एयरपोर्ट से संगम तक नाॅन स्टाॅप कनेक्टीविटी हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही सड़कों का निरीक्षण करते हुए कार्य को समय से पूर्ण किए जाने तथा ग्रीन फील्ड पैच में वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सूबेदारगंज में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा बनाये जा रहे सेतु के कार्यों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अभी तक कराये गये कार्यों तथा आगे की कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

IMG 20231028 WA0056
तत्पश्चात मुख्य सचिव महोदय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय परिसर में बन रहे आॅडिटोरियम एवं कंवेंशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने वहां पर नवनिर्मित हाॅकी टर्फ का भी निरीक्षण किया। मा0 मुख्य सचिव महोदय ने नागवासुकी मंदिर दारागंज तथा रीवर फ्रंट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के किनारे वृक्षारोपण के लिए कहा है। नागवासुकी मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा सड़क के किनारे कूड़ेदान की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। भीष्म पितामह की प्रतिमा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां की दीवारों पर आॅयल पेंट कराते हुए उसपर भीष्म पितामह के जीवन चरित्र से सम्बंधित विषयों को अंकित कराये जाने के लिए कहा है। दशाश्वमेध घाट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने घाट के सौंदर्यीकरण के बारे में जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि 07 नये पक्के घाट बनाये जा रहे है। उन्होंने घाटों के निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। मा0 मुख्य सचिव महोदय ने बड़े हनुमान मंदिर परिसर में कराये जाने वाले कार्यों को भी देखा तथा कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात मुख्य सचिव महोदय ने सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी, एस0टी0पी0 अरैल, डिजिटल म्यूजियम, त्रिवेणी पुष्प, टेंट सिटी नैनी सहित अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों को समय से पूरा कराये जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :मा0 मुख्य सचिव ने महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण मुख्य सचिव महोदय ने सरस्वती हाईटेक सिटी में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अरविंद चौहान, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 08 घंटे का अनवरत रामायण पाठ तथा भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित
Next: Bihar News-1नवंबर से की जाएगी धान अधिप्राप्ति, किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठायें-जिलाधिकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.