Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

जनवाद टाइम्स 27 April 2025
Prayagraj News:मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा शनिवार को वर्चुअल माध्यम से सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हेतु देश के 47 स्थानों पर आयोजित 15वें रोजगार मेले को रिमोट का बटन दबाकर लांच किया। जनपद प्रयागराज में 15वें रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में हुआ, जिसमें माननीय राज्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक विभाग भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई।

IMG 20250426 WA0105 कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी के कर-कमलों द्वारा विभिन्न पदों पर चयनित 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजित कार्यक्रम में लगभग 125 अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। देश के युवाओं को सरकारी नौकरी देने की संकल्प सिद्धि हेतु मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों व संस्थाओं में नवचयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिया। मा0 प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन का देश के सभी 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में सजीव प्रसारण किया गया।IMG 20250426 WA0103

इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी ने यह पद अपनी मेहनत और लगन से प्राप्त किया है। जन सेवा की भावना सर्वाेपरि होनी चाहिए। जब आप अपनी सेवा को सर्वाेच्च मानकर काम करेंगे, तो आपके कार्यों में वो ताकत होगी जो देश को नई दिशा देगी। आपके कर्तव्य पालन और आपकी निष्ठा से ही भारत के हर नागरिक का जीवन बेहतर बनेगा। मा0 मंत्री जी ने कहा कि रोजगार सृजन केन्द्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले 11 वर्षों में सरकारी नौकरी का बैकलॉग कम करने के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु सरकार ने तमाम योजनाएं क्रियान्वित की है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। युवाओं के पास न केवल ऊर्जा का भंडार है, अपितु नवाचार की शक्ति भी है। हमारी इन्हीं युवाओं की क्षमता और प्रतिभा से विकसित भारत@2047 का निर्माण होगा।Prayagraj News:मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र हेतु बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में आयोजित रोजगार मेले के कार्यक्रम का सफल एवं सुगम संचालन केन्द्रीय जीएसटी एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, आयुक्तालय, इलाहाबाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्या, मा0 विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम
Next: Bihar News-राजापाकर –पुलिस अधीक्षक वैशाली ललित मोहन शर्मा ने शनिवार के देर रात्रि राजापकड़ थाने का निरीक्षण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.