Bihar News-महिला सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम

Bihar News- Mahila Samvad program is proving to be a milestone in the direction of women empowerment
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पुरे राज्य में किया गया था | वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है ।21 महिला संवाद रथ पुरे जिले में चल रही है ।

Bihar News- Mahila Samvad program is proving to be a milestone in the direction of women empowerment

ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी पॉइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है | एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही हैं | एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं | जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है | एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 8 हजार महिलाएं शामिल हो रही है | आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया ।जिसमें 7000 से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई | ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी | इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यकतिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है | सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है । आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है | साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है | इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है | सुनीता देवी अत्यंत गरीब थी | सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ मिला तो आमदनी बढ़ी । अभी अच्छे से रह रही है | ममता देवी को साईकिल योजना और उनकी बेटी को इंटर की पढ़ाई में छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला है | इसके अलावा महिलाओं की आकांक्षाएं भी संकलित हो रही है ।वार्ड नंबर 7 के खुसबू देवी के पति धर्मेन्द्र शाह ने उप स्वास्स्थ्य केंद्र पर अस्पताल जैसी सुविधा का मांग की है । वार्ड नंबर 7 के लाल मुनी देवी के पति बिहारी पासवान ने वृद्धा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 2000 करने की मांग की है ।

Bihar News- Mahila Samvad program is proving to be a milestone in the direction of women empowerment सविता देवी के पति बेचन पासवान राशन 5 kg से बढ़ाकर 10 kg करने की मांग की है | वार्ड नंबर 6 खातून शौचालय का मांग की है ।

Trending News