Prayagraj News :मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में 1100 अन्नपूर्णा एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पाॅस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण के कार्यक्रम का किया गया प्रसारण

Prayagraj News: Hon'ble Chief Minister's program of distribution of food grains through e-weighing scale linked e-pass machines at 1100 Annapurna and 79,000 fair price shops in Lucknow was telecast.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के शनिवार को लोकभवन लखनऊ में 1100 अन्नपूर्णा एवं 79,000 उचित दर दुकानों पर ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पाॅस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में ग्रामसभा मंदर देय माफी, विकास खण्ड भगवतपुर में किया गया।

Prayagraj News: Hon'ble Chief Minister's program of distribution of food grains through e-weighing scale linked e-pass machines at 1100 Annapurna and 79,000 fair price shops in Lucknow was telecast.

इस अवसर पर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री राजेश कुमार सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार के द्वारा बिना किसी भेदभाव के पारदर्शी ढंग से पात्र लोगो को योजनाएं से लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छा कार्य हुआ है, यह खुशी क्षण है। ई-वेइंग स्केल लिंक्ड, ई-पाॅस मशीन से पारदर्शिता के साथ-साथ घटतौली की भी शिकायत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगो का राशन कार्ड किसी कारणवश नहीं बन पाया है, वो लोग भी अपना राशन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ प्राप्त करें।Prayagraj News: Hon'ble Chief Minister's program of distribution of food grains through e-weighing scale linked e-pass machines at 1100 Annapurna and 79,000 fair price shops in Lucknow was telecast.

इस अवसर पर मा0 विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद का यह पहला अन्नपूर्णा भवन है। यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका लाभ पात्र लोग प्राप्त कर रहे है। सरकार के द्वारा बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के सिद्धांत पर सभी पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। इस अवसर पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के अलावा काफी संख्या लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Trending News