Prayagraj News :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय में हिंदी दिवस का आयोजन
रिपोर्ट विजय कुमार
दिनांक14.09.2023 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय प्रयागराज मे समय 04. 30 बजे शाम हिंदी दिवस का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश, श्री संतोष राय, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्री राम कुशल व समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे l

इस अवसर पर सुश्री शालिनी एसीजे जेडी- 20, श्री बीके त्रिपाठी सीजे जेडी, श्रीमती रश्मि सिंह पीठासीन अधिकारी एएफसी – 2, श्री अनिरुद्ध कुमार तिवारी ए डीजे द्वारा हिंदी भाषा के महत्व पर चर्चा की गई l कार्यक्रम का संचालन श्री आलोक दुबे प्रभारी सचिव /अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा किया गया l

यह जानकारी श्री आलोक दुबे प्रभारी सचिव/ ए डीजे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।