Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : गोविंद गोविंद बल्लभ पंत संस्थान झूसी में किसान सम्मान दिवस का आयोजन

जनवाद टाइम्स 24 December 2024
Prayagraj News : गोविंद गोविंद बल्लभ पंत संस्थान झूसी में किसान सम्मान दिवस का आयोजन
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह, भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर डॉं0 संजय सिंह निदेशक भारतीय वानकीय अनुसंधान शिक्षा परिषद पुर्नस्थापन केन्द्र प्रयागराज, की अध्यक्षता में दिनांक 23.12.2024 को गोविन्द वल्लभ पन्त संस्थान झूंसी प्रयागराज परिसर के सभागार में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉं0 संजय सिंह निदेशक भारतीय वानकीय अनुसंधान शिक्षा परिषद पुर्नस्थापन केन्द्र प्रयागराज रहेे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक श्री एस0पी0 श्रीवास्तव द्वारा अतिथि को शोभागारका पौध प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। जनपद प्रयागराज के अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यान विभाग के 06-06 कृषकों को कुल 24 तथा कृषि विविधीकरण अपनाने वाले 01-01 पुरुष एवं महिला कृषकों को विशिष्ट पुरस्कार से डॉं0 संजय सिंह निदेशक भारतीय वानकीय अनुसंधान शिक्षा परिषद पुर्नस्थापन केन्द्र प्रयागराज द्वारा सम्मानित किया गया। पशपालन विभाग द्वारा डेयरी उत्पादन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले कृषक श्री रमा शंकर, वि0ख0-सहसों, श्री कृष्ण गोविन्द पटेल, सोरांव, श्रीमती आरती मिश्रा उरुवा एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री दीना नाथ पाल माण्डा, श्रीमती रीता देवी उरुवा एवं श्री सुनील कुमार सिंह होलागढ़ रहे। कृषि विभाग द्वारा गेहूॅ उत्पादन में अधिकतमउत्पादन के लिये प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री शिव राम ग्राम बड़ोखर कौंधियारा, एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री सुरेश कुमार मिश्र मलीपुर कौधियारा रहे, इसी प्रकार धान उत्पादन हेतु प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री कमला शंकर सिंह ग्राम पालपुरचाका, एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने श्री सोहन लाल ग्राम बंशीपुर धनूपुर रहे, तथा चना उत्पादन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री दिनेश कुमार ग्राम टीकर कोरांव, एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री सन्त लाल ग्राम टीकर कोरांव रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट उत्पादन करने पर अनार उत्पादन हेतु श्रीमती सुषमा देवी, करछना एवं दुग्ध उत्पादन हेतु श्री आशीष सरोज, मऊआइमा को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया।मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पालन हेतु प्रथम पुरस्कार पाने वाले कृषक श्री महाबली सिंह कोरांव, श्री अजय कुमार धुरिया सोरांव, श्रीमती अनुपमा फूलपुर एंव द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री लाल श्याम बहादुर सिंह जसरा, श्रीमती सीमा देवी प्रतापपुर, श्री राम सिंह भारतीया बहरिया रहे। उद्यान विभाग द्वारा प्याज उत्पादन में अधिकतम उत्पादन के लिये प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री राम नारायण सिंह ग्राम बदौर कोरांव, एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने श्री महाबली सिंहभोगन कोरांव रहे, इसी प्रकार केला उत्पादन हेतु प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री राज बहादुर ग्राम देवरी भगवतपुर, एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने श्री ओम प्रकाश यादव ग्राम असरावे खुर्द भगवतपुर रहे, तथा आलू उत्पादन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले श्री रामफेर ग्राम रामगढ़ होलागढ़, एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करनेश्रीमती अन्तिमा ग्राम हाजीगंज सोरांव रहे।पुरस्कार पाने वाले समस्त कृषकों को, अगंवस्त्रम् एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।Prayagraj News : गोविंद गोविंद बल्लभ पंत संस्थान झूसी में किसान सम्मान दिवस का आयोजन

डॉं0 संजय सिंह निदेशक भारतीय वानकीय अनुसंधान शिक्षा परिषद पुर्नस्थापन केन्द्र प्रयागराज द्वारा बताया गया कि स्व0 चौधरी चरण सिंह भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी कृषकों के मसीहा थे। जिस प्रकार हमारे जीवन में पौधसबसे पहले ऊर्जा देता है उसी प्रकार अब ऊर्जा देने का काम और देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिये जो तबका महत्वपूर्ण है वह कृषक समूह है। वानिकी क्षेत्र में अपने कृषक बन्धुओं के लिये भारतवर्ष में हरित क्षेत्र की रिपोर्ट लागू हुई है जिसमें उत्तर प्रदेश में हरित क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुई है और पेड़ लगाने में जनमानस द्वारा सहयोग किया गया है। कृषक भाईयों का अपने मंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश के किसानों का आभार व्यक्त करते हुएजनपद स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले तथा उपस्थित अन्य कृषकों को सम्बोधित कर, कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कृषकों में उत्पादन बढ़ाने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तथा जनपद में लक्ष्य से भी अधिक खाद्यान्न, सब्जियॉं, फल-फूल तथा डेयरी उत्पादन प्राप्त होगा। उन्होंने कृषकों को अधिक उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने हेतु सुझाव दिया। जिससे की उनके उत्पादों की ग्रेडिंग एवं विपणन हेतु उचित एवं सुगम प्लेट फार्म उपलब्ध कराते हुए उचित मूल्य प्राप्त हो सके।डॉ0 शैलेन्द्र कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिकप्रसार नैनी प्रयाग द्वारा रबी आलू की बुवाई बारे में बताया गया। तकनीकी विधि से आलू की खेती करने पर विस्तृत चर्चा की गयी।Prayagraj News : गोविंद गोविंद बल्लभ पंत संस्थान झूसी में किसान सम्मान दिवस का आयोजन

उप कृषि निदेशक, प्रयागराज द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं सम्मानित कृषकों का स्वागत करते हुए मा0 स्व0 चौधरी चरण सिंह, भूतपूर्व प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए सम्मानित होने वाले कृषकों की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी तथा कृषकों को अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जानकारी दी।
शुआट्स संस्थान से आये कृषि वैज्ञानिक डा0 शेलेन्द्र कुमार सिंह, डा0 योगेश श्रीवास्तव तथा डा0 मनीष कुमार सिंह कृषि वैज्ञानिक कुलआश्रम डिग्री कालेज प्रयागराजद्वारा दैनिक जीवन में उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
शुआट्स संस्थान से आये कृषि वैज्ञानिक डा0 योगेश कुमार श्रीवातव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा स्व0 चौधरी चरण सिंह जी जीवन परिचय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी, श्री मुकेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी, श्री विकास मिश्रा अपर जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक, मत्स्य प्रयागराज व कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में जनपद के प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।अन्त में श्री मुकेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारीप्रयागराज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किसान सम्मान दिवस का समापन किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा के दौरान पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया प्रखंड के शिकारपुर गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा, कई योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj: स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की नई ओपीडी का सीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.