Prayagraj News:राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय एम ए योग में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 20 मार्च को, 17 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Prayagraj News: Entrance exam for admission in Rajarshi Tandon Open University MA Yoga will be held on March 20, applications can be made till March 17
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में एम ए योग में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि जनवरी 2025 सत्र में विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप एम ए योग कार्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ कर दिया है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप अब एम ए योग में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्रवेशार्थियों के द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 31 मार्च तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Prayagraj News: Entrance exam for admission in Rajarshi Tandon Open University MA Yoga will be held on March 20, applications can be made till March 17
प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र पूर्ण सूचनाओं सहित भरना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं शुल्क भुगतान विश्वविद्यालय ने प्रारंभ कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट से 18 मार्च से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 20 मार्च 2025 को प्रस्तावित की गई है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर एम ए योग से संबंधित लिंक स्थापित किया है। जहां इस कार्यक्रम से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध हैं।

Prayagraj News: Entrance exam for admission in Rajarshi Tandon Open University MA Yoga will be held on March 20, applications can be made till March 17प्रवेश परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 25 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा। परीक्षा अवधि एक घंटा होगी।

You may have missed