Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्याल परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 30 जुलाई को

जनवाद टाइम्स 29 July 2024
Prayagraj News: Employment fair to be organized in the Regional Employment Office premises on July 30  

Prayagraj News: Employment fair to be organized in the Regional Employment Office premises on July 30  

Share News
       

रिपोर्ट विजय

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 30.07.2024 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 300 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी ।

Prayagraj News: Employment fair to be organized in the Regional Employment Office premises on July 30 
Prayagraj News: Employment fair to be organized in the Regional Employment Office premises on July 30

इस रोजगार मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कराने के उपरान्त सम्बन्धित कम्पनियों में आवेदन कर अपने जाॅब कार्ड/रिज्यूम एवं समस्त अभिलेखों के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल रोजगार संगम पर प्राप्त कर सकते हंै। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा। यह जानकारी सहायक निदेशक, सेवायोजन प्रयागराज ने दी है।
———————————————-
अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आॅन-लाइन आवेदन आमंत्रित

निःशुल्क ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थीं 5 अगस्त तक कर सकते है आॅनलाइन आवेदन

पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु निःशुल्क ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रशिक्षणदायी संस्था के माध्यम से कराये जाने का प्राविधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आॅन-लाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है।
आॅनलाइन आवेदन हेतु निर्धारित शर्ताें/प्रतिबन्धों के अनुसार इस योजना के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले आवेदक की आय सीमा रू0 1,00,000/- (धनराशि रू0 एक लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय एवं जाति प्रमाण पत्र तहसील स्तर से निर्गत होना चाहिए। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10$2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी/आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हों।

Prayagraj News: Employment fair to be organized in the Regional Employment Office premises on July 30 
Prayagraj News: Employment fair to be organized in the Regional Employment Office premises on July 30

इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आॅन-लाइन आवेदन दिनांक 05 अगस्त, 2024 तक किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आॅनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलखों/विवरणों (आय/जाति/आधार कार्ड व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को संलग्न करते हुये उसकी हार्ड काॅपी कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष सं0 75 विकास भवन, प्रयागराज में दिनांक 05 अगस्त, 2024 की सायं 05ः00 बजे तक जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रयागराज में सम्पर्क करें। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने दी है।

Post navigation

Previous: Bihar News-भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चारू मजूमदार के 52 वें शहादत दिवस मनाया
Next: Bihar News : भाकपा माले के प्रिय सदस्य अनिल बाला जी को दिया श्रधांजलि

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.