Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज में 22 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन

Prayagraj News: 47 persons selected in one day employment fair
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 22.02.2024 को प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 05 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी । इन कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

Prayagraj News: Employment fair organized on 22 February in Regional Employment Office Prayagraj

इन मेलों में 300 रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक /आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी प्रतिभागी अपना बाॅयोडाटा/रिज्यूम अपने साथ लेकर आयेंगे।

Prayagraj News: Employment fair organized on 22 February in Regional Employment Office Prayagraj
अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते हंै। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।

Trending News