Prayagraj News :‘‘उ0प्र0 गौरव सम्मान’’ हेतु पात्र महानुभाव 10 नवम्बर तक एवं “बेगम अख्तर पुरस्कार” हेतु अपना नामांकन 15 नवंबर तक कर सकते है

Prayagraj News :‘‘उ0प्र0 गौरव सम्मान’’ हेतु पात्र महानुभाव 10 नवम्बर तक एवं "बेगम अख्तर पुरस्कार" हेतु अपना नामांकन 15 नवंबर तक कर सकते है
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी मो0 मोहसिन नूरी ने बताया है कि जनपद प्रयागराज के ख्यातिलब्ध महानुभावों के विभिन्न विधाओं एवं कार्यक्षेत्रों यथा-कला एवं संस्कृति, कृषि, उद्यमिता, कौशल, विकास, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, पर्यावरण, महिला सशक्तिीकरण, ग्राम विकास आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने वाले को उ0प्र0 गौरव सम्मान से अलृंकत किया जाना है। उ0प्र0 गौरव सम्मान हेतु पात्रता रखने वाले पात्र महानुभाव 10.11.2023 तक नामांकन निर्धारित प्रारूप पर भरकर आॅनलाइन/आॅफलाइन https://upculture.up.nic.in/hi/gauravsamman पर प्रस्ताव किए जा सकते है। इस सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, क्षेत्रीय अभिलेखागार-53, महात्मा गांधी मार्ग, प्रयागराज से सम्पर्क किया जा सकता है।Prayagraj News :‘‘उ0प्र0 गौरव सम्मान’’ हेतु पात्र महानुभाव 10 नवम्बर तक एवं "बेगम अख्तर पुरस्कार" हेतु अपना नामांकन 15 नवंबर तक कर सकते है
—————————————

‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार’’ हेतु इच्छुक पात्र महानुभाव अपना नामांकन निर्धारित प्रारूप पर 15 नवम्बर तक उपलब्ध करा सकते है

क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी मो0 मोहसिन नूरी ने बताया है कि संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गजल विधाओं में प्रतिभावान गायक, जिनकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार’’ से सम्मानित किया जाता है, जिसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को 5 लाख रूपये की धनराशि एवं अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाता है।

Prayagraj News :‘‘उ0प्र0 गौरव सम्मान’’ हेतु पात्र महानुभाव 10 नवम्बर तक एवं "बेगम अख्तर पुरस्कार" हेतु अपना नामांकन 15 नवंबर तक कर सकते हैइच्छुक महानुभाव अपना नामांकन निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 15.11.2023 तक उपलब्ध करा सकते है। इस सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, क्षेत्रीय अभिलेखागार-53, महात्मा गांधी मार्ग, प्रयागराज से सम्पर्क किया जा सकता है।

You may have missed