Prayaagraj News :दिव्यांगजन छात्र- छात्राएं समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय कक्षा 6 में निशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन करें

Prayaagraj News :दिव्यांगजन छात्र- छात्राएं समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय कक्षा 6 में निशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन करें
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

दिव्यांगजन की आवश्यकता अनुरूप पाठ्यक्रम सुविधानुरूप छात्रावास एवं बाधारहित परिसर में अवस्थित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय है जो दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निःशुल्क संचालित है जहां कक्षा 06 से 12 तक विभिन्न दिव्यांगताओं (दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित) छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त सामान्य छात्र-छात्राओं को एक साथ शिक्षा प्रदान किये जाने का कार्य किया जाता है।

Prayaagraj News :दिव्यांगजन छात्र- छात्राएं समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय कक्षा 6 में निशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन करें
यदि कोई अभिभावक अपने दिव्यांग छात्र/छात्रा को कक्षा-6 में प्रवेश दिलाना चाहते हो तो तत्काल विद्यालय में निम्न अभिलेखों के साथ सम्पर्क कर सकते है।

Prayaagraj News :दिव्यांगजन छात्र- छात्राएं समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय कक्षा 6 में निशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन करें
प्रस्तुत किये जाने वाले आवश्यक अभिलेख।
1- अभिभावक का आधार प्रमाण पत्र।
2- छात्र/छात्रा का आधार प्रमाण पत्र।
3- छात्र/छात्रा का पासपोर्ट फोटो।
4- स्थानान्तरण प्रामण पत्र।
5- आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र।

Trending News