Prayagraj News: महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मण्डलायुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण

Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected the works being done by Public Works Department and Prayagraj Development Authority in view of Maha Kumbh 2025  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों में से कुछ कार्यों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा तेलियर गंज (शिवकुटी पुलिस चौकी) से गंगा किनारे तक नाली एवं सड़क नवनिर्माण, लखनऊ- फाफामउ रोड तिराहे पर कराए जा रहे।

IMG 20241124 WA0035 चौड़ीकरण, फाफामऊ रेलवे स्टेशन के आगे फाफामऊ-सहसों मार्ग पर कराए जा रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण, 40 नंबर गुमटी पर कराए गए सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण तथा फाफामऊ – सहसो मार्ग पर कराए गए सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की।

Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected the works being done by Public Works Department and Prayagraj Development Authority in view of Maha Kumbh 2025

 निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैन पॉवर बढ़ाकर सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अपेक्षित गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।IMG 20241124 WA0036

इसी क्रम में उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा नुरुला रोड तथा दरियाबाद रोड पर कराए जा रहे, नाली निर्माण, सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाई गई। नाली का अलाइनमेंट, स्लोप, सरिया तथा मिक्सचर का अनुपात ठीक नहीं पाया गया।इलेक्ट्रिक पोल्स हेतु बनाए गए फाउंडेशन के मिक्सचर का अनुपात भी सही नहीं था। हैमर मशीन से स्ट्रेंथ टेस्टिंग कराए जाने पर फाउंडेशन की स्ट्रेंथ मानक के अनुरूप नहीं पाई गई।

Prayagraj News: Divisional Commissioner inspected the works being done by Public Works Department and Prayagraj Development Authority in view of Maha Kumbh 2025

 मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उसे यथा संभव तत्काल ठीक कराते हुए सभी कार्यों में अपेक्षित गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Trending News