Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे विभिन्न कार्यों के संदर्भ में प्रगति समीक्षा हेतु मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की

जनवाद टाइम्स 5 December 2024
Prayagraj News: Divisional Commissioner held a meeting with concerned officials to review the progress of various works being done in view of Maha Kumbh 2025  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति समीक्षा मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में किया। उन्होंने सर्वप्रथम एसआरएन हॉस्पिटल परिसर में जाकर सभी संबंधित चिकित्सकों के साथ महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में बैठक की।IMG 20241205 WA0093

बैठक में महाकुंभ के दृष्टिकोण से इमर्जेंसी बेड, ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड की आपूर्ति, सिविल वर्क्स तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय अंतर्गत पूर्ण कराने एवं चिकित्सालय में इमर्जेंसी महाकुंभ प्लान के दृष्टिकोण से सभी तैयारियां सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।IMG 20241205 WA0091

तत्पश्चात चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा बिल्डिंग, बर्न वार्ड, एनएचएम के क्रिटिकल केयर सेंटर तथा नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लगाए गए फायर एक्सटिंगुशर को देखा तथा आपातकालीन स्थिति में उसको चलाने के लिए मैन पॉवर की क्या व्यवस्था है उसकी जानकारी ली। परन्तु पूछे जाने पर ट्रेन्ड मैन पावर की कमी पाई गई जिस पर प्रधानाचर्या मेडिकल कॉलेज को पैरामेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग कराते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए।

मण्डलायुक्त ने वहां एडमिट मरीजों से बातचीत भी की तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए सीनियर डाक्टरों को निरंतर विजिट करने के निर्देश दिए। वार्डों एवं शौचालयों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी तथा किचन एवं लौंड्री वार्ड के निरीक्षण के दौरान लौंड्री रजिस्टर में प्रॉपर एंट्रीज नहीं पाई गई जिस पर संबंधित को सभी स्थानों पर आपेक्षित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए सभी लॉग बुक्स मेंटेन करने के निर्देश दिए गए।

Prayagraj News: Divisional Commissioner held a meeting with concerned officials to review the progress of various works being done in view of Maha Kumbh 2025

 

कुंभ के दृष्टिगत चल रहे सिविल वर्क्स के निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई तथा अपेक्षित मात्रा में लेबर नहीं लगाए गए थे जिस पर मण्डलायुक्त ने चारों संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को अतिरिक्त मैनपॉवर लगाते हुए सभी कामों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बढ़ती ठंड के दृष्टिगत मरीजों के तीमारदारों हेतु बनाए गए रैन बसेरों को सुव्यवस्थित करते हुए तीमारदारों को ठहराए जाने हेतु अपेक्षित व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए गए।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण से लाभान्वित करने हेतु राजकीय ममता विद्यालय कौड़िहार में शिविर का आयोजन 05 दिसंबर को
Next: Lucknow News: प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में नवम्बर, 2023 के सापेक्ष नवम्बर, 2024 में 1779.27 करोड़ रू0 की वृद्धि

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.