Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मण्डलायुक्त ने धान क्रय केन्द्रो पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 17 November 2023
Prayagraj News: Divisional Commissioner gave instructions to ensure complete maintenance of all necessary arrangements at paddy purchasing centers.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गांधी सभागार में धान खरीद की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, आरएमओ एवं सभी डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को धान क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा है कि धान खरीद के सम्बंध में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने मण्डल के सभी अपर जिलाधिकारियों को धान खरीद का नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों के अपर जिलाधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन अनिवार्य रूप से बैठक करते हुए धान खरीद की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा है कि धान की बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा है कि धान क्रय केन्द्रो पर नमी मापक यंत्र सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध रहें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि सभी धान क्रय केन्द्र प्रभावी ढंग से क्रियाशील रहे। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि कहीं से भी क्रय केन्द्रों के बंद होने तथा केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित न होने की शिकायत पायी गयी तो सम्बंधित अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति एवं सम्बंधित क्रय एजेंसी एजेंसी जिम्मेदार होंगे। मण्डलायुक्त ने प्रत्येक क्रय केन्द्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष अनिवार्य रूप से धान क्रय की प्रगति सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है।

IMG 20231117 WA0028मण्डलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि धान की बिक्री करने वाले किसानों के खाते में उनका पैसा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत अवश्य पहुंच जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी डिप्टी आरएमओ सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को धान खरीद के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को नियमित रूप से धान खरीद की समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया है।

IMG 20231117 WA0028
मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी जिलो में धान खरीद हेतु बनाये गये कंट्रोल रूम का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया है। कोई भी व्यक्ति बनाये गये कंट्रोल रूम पर अपना सुझाव/शिकायत दर्ज करा सकता है। कार्यालय सं0खा0नि0 में बनाये गये कंट्रोल रूम में प्रातः 09ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक श्री अभय कुमार एवं श्रीमती आरती देवी-9936655952, 0532-2615048 एवं अपरान्ह 01ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक श्रीमती सुकृति गुप्ता एवं श्री रामलखन-9670652538 की ड्यूटी लगायी गयी है।

Prayagraj News: Divisional Commissioner gave instructions to ensure complete maintenance of all necessary arrangements at paddy purchasing centers. जनपद वार कंट्रोल रूम का नम्बरः- जनपद प्रयागराज में प्रातः 09ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक श्री धर्मेन्द्र कुमार-6387109234 एवं अपरान्ह 01ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक श्री वीरेन्द्र कुमार पाल-8543876402 की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी प्रकार जनपद कौशाम्बी में प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक श्री अमित तिवारी-9161147325 की ड्यूटी लगायी गयी है। जनपद फतेहपुर में प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक श्री राम दयाल तिवारी-8896527628 एवं श्री शशांक कुमार-9450259929 की ड्यूटी लगायी गयी है। जनपद प्रतापगढ़ में प्रातः 09ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक श्री अभिषेक पाल एवं श्री अखिल कुमार शर्मा-6392773243 की ड्यूटी लगायी गयी है।
बैठक में आरएमओ श्री भीम चंद्र गौतम ने बताया कि इस वर्ष मण्डल का धान क्रय का कुल लक्ष्य 528000.00 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मण्डल में कुल 325 धान क्रय केन्द्र बनाये गये है। कुल 6 धान क्रय एजेंसियां है, जिसमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, यूपीपीसीयू, मण्डी परिषद एवं भारतीय खाद्य निगम है। बैठक में सम्भागीय खाद्य नियंत्रक(आरएफसी)/पीडीए वीसी श्री अरविंद सिंह चौहान के द्वारा धान क्रय केन्द्र की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर अपर आयुक्तगण, मण्डल के सभी अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति, उप निदेशक मण्डी सहित मण्डल के सभी जिलों के डिप्टी आरएमओं सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :वर्ष 2023- 24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शासन द्वारा संशोधित समय सारणी जारी
Next: Agra News : अकाली दल पंजाब से बाहर रहते सिखों को एकजुट कर उनकी आवाज बनेगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.