Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 30 January 2024
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने बैंको में लम्बित मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बंधित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एलडीएम को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्रगति बढ़ाने तथा लगातार फीडबैक लेते रहने के निर्देश दिए है।

IMG 20240130 WA0019
राजकीय औद्योगिक आस्थान फूलपुर के भूमि को राजस्व अभिलेखों में उद्योग विभाग के नाम से अंकित न होने तथा अवैध अतिक्रमण से सम्बंधित विषय के सम्बंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फूलपुर एवं उपायुक्त उद्योग को समन्वय बनाते हुए प्रकरण को निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। राजकीय औद्योगिक आस्थान फूलपुर में औद्योगिक आस्थान को आवंटित भूखण्डों पर ईकाई स्थापित न करने के कारण उसके निरस्तीकरण से सम्बंधित बिंदु पर सम्बंधित उद्यमियों के द्वारा और समय दिए जाने के अनुरोध किए जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित उद्यमियों को पुनः दिए गए समय के अंदर उद्यम स्थापित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद समय नहीं बढ़ाया जायेगा।

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
उद्यमियों के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नैनी में नालियों की सफाई, जल निकासी और विद्युत ट्रिपिंग, पोल सिफ्टििंग, सड़कों के किनारे पेड़ों की छटाई सहित अन्य समस्यायें बताये जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाये। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, उद्योग बंधु व्यापार मण्डल से श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री नटवर लाल तथा उद्यमीगण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :रोजगार मेले में 168 युवाओं को मिला रोजगार
Next: Prayagraj News :कुम्भ मेलाधिकारी ने आगामी मौनी अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सुरक्षा के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

ChatGPT Image Jun 1, 2026, 11_18_34 PM
  • Breaking News
  • Education
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

नए सत्र में यूपीएससी और नीट की निशुल्क कोचिंग कराएगी अभ्युदय योजना, 24 जून तक करें आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 1 June 2026
IMG-20260601-WA0054
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, नल-जल और आवास योजना से जुड़ी शिकायतों के समाधान के निर्देश

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260601-WA0034
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: नगर निगम के शेष सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 2, 3 और 5 जून को होगी खुली बोली, महापौर ने दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260601-WA0035
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकली भव्य व्यसन मुक्ति शोभा यात्रा, नशामुक्त समाज का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 1 June 2026

Latest News

  • नए सत्र में यूपीएससी और नीट की निशुल्क कोचिंग कराएगी अभ्युदय योजना, 24 जून तक करें आवेदन
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, नल-जल और आवास योजना से जुड़ी शिकायतों के समाधान के निर्देश
  • Bihar News: नगर निगम के शेष सैरातों की बंदोबस्ती के लिए 2, 3 और 5 जून को होगी खुली बोली, महापौर ने दी जानकारी
  • Bihar News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकली भव्य व्यसन मुक्ति शोभा यात्रा, नशामुक्त समाज का दिया संदेश
  • Bihar News: दो घोड़ों पर लदी 85.86 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.