Prayagraj News :रोजगार मेले में 168 युवाओं को मिला रोजगार

Prayagraj News :रोजगार मेले में 186 आवेंदको का चयन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को लेट यज्ञ नारायण मेमोरियल सेवा समिति, फूलपुर में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।Prayagraj News: 168 youth got employment in the employment fair.

मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष भाजपा श्री आलोक गुप्ता के द्वारा किया गया। इस मेले में 11 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के 286 युवाओं ने प्रतिभाग किया व 168 युवाओं कों विभिन्न कंपनी में चयन किया गया।Prayagraj News: 168 youth got employment in the employment fair.

इस अवसर पर जिला कौशल प्रबन्धक श्री अभिषेक शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डी0डी0यू0जी0के0वाई0 श्री सुभाष सिंह, सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों प्रतिनिधिगण व कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों के केन्द्र प्रबन्धक के उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन ने दी है।

Trending News