Prayagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक 20 अप्रैल को

Prayagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक 20 अप्रैल को
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार 

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन अशोक पाण्डेय (अ0प्रा0) ने अवगत कराया कि जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक दिनांक 20.04.2024 को अपराहन 12.30 बजे संगम सभागार, कलेक्ट्रेट, प्रयागराज में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित की जायेगी।

Prayagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक 20 अप्रैल को

यह बैठक उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आहुत की जानी है, जिसमें जिले के नामित पदाधिकारी एवं समस्त विकास खण्डों के भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित अपनी-अपनी समस्यायें जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखते हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उन समस्याओं का निराकरण उसी समय या पत्राचार के माध्यम से किया जाता है।

Prayagraj News :जिला सैनिक बंधु की बैठक 20 अप्रैल को

अतः जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/ उनकी वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया जाता है कि उपर्युक्त आयोजन का अधिक से अधिक लाभ उठायें ।

Trending News