Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने 50 लाख रूपये से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 17 September 2024
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने मंगलवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News: District Magistrate reviewed the ongoing projects worth more than Rs 50 lakh

 जिलाधिकारी ने महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत पीडब्लूडी, सेतु निगम, यूपीपीसीएल, सीएनडीएस सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कराये जा रहे एक-एक कार्यों की समीक्षा करते हुए उसकी प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा बताया गया कि सभी कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण करा लिए जायेंगे। जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के द्वारा कराये जा रहे सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण एवं सेतु निगम के द्वारा बनाये जा रहे आरओबी के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कार्य को समय से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को पर्याप्त मात्रा में भूसा-चारा की व्यवस्था बनाये रखने एवं पशुचिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से गौ आश्रय स्थलों का भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में यदि कोई पशु बीमार हो, तो उसको अलग से रखने की व्यवस्था की जाये। कहा कि गौ आश्रय स्थलों में किसी भी दशा में जल जमाव या कीचड़ न होने पाये।

Prayagraj News: District Magistrate reviewed the ongoing projects worth more than Rs 50 lakh

 

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री अभिनव सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आशु पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, परियोजना अधिकारी श्री अशोक कुमार मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Next: Agra News आगरा छावनी स्टेशन पर बिना टिकट/अनाधिकृत यात्रा तथा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वालों के विरूद्ध चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान

 

राशिफल

News Archive

20260624_181644
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मेट्रो का विस्तार तैयार: ताजमहल से आईएसबीटी तक जल्द मिलेगी सीधी मेट्रो सेवा

जनवाद टाइम्स 24 June 2026
FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा मेट्रो का विस्तार तैयार: ताजमहल से आईएसबीटी तक जल्द मिलेगी सीधी मेट्रो सेवा
  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.