Prayagraj News :जिलाधिकारी ने संगम क्षेत्र/किला पहुंचकर एयरफोर्स डे पर आयोजित होने वाले एयर शो हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने संगम क्षेत्र/किला पहुंचकर एयरफोर्स डे पर आयोजित होने वाले एयर शो हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल शुक्रवार को सेना एवं वायुसेना के अधिकारियों के साथ संगम क्षेत्र/किला पहुंचकर एयरफोर्स डे के अवसर पर आयोजित होने वाले एयर शो कार्यक्रम की तैयारियों से संबधित व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी ने वहां पर वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था, पीएस सिस्टम, इण्टरनेट की व्यवस्था, कमेन्ट्री बाक्स, शौचालय, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था हेतु मरम्मत कार्य, रेलिंग लगाने ।

IMG 20230915 WA0205

कार्यक्रम के अवसर पर विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर की व्यवस्था, मीडिया तथा दर्शकों के बैठने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में की गयी मैपिंग के अनुसार व्यवस्था किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने संगम क्षेत्र/किला पहुंचकर एयरफोर्स डे पर आयोजित होने वाले एयर शो हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया

इस अवसर पर सेना एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चैहान, अपर जिलाधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News