Prayagraj News: नागरिक सुरक्षा दिवस की 62 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी ने ध्वजात्तोलन किया

Prayagraj News: District Magistrate hoisted the flag on the 62nd anniversary of Civil Defense Day  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज,नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के 62 वीं वर्षगांठ पर जिलाधिकारी/ कन्ट्रोलर श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने डीसीपी प्रोटोकाल श्री पंकज कुमार, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में ध्वजात्तोलन किया। तद्उपरान्त जिलाधिकारी महोदय के द्वारा नागरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

IMG 20241206 WA0204

जिलाधिकारी ने महामहिम राष्ट्रपति, मा० प्रधानमन्त्री, मा० गृहमन्त्री एवं गृह सचिव महानिदेशक नागरिक सुरक्षा भारत सरकार से प्राप्त संदेशो का वाचन किया। उपनियन्त्रक नीरज मिश्रा द्वारा नागरिक सुरक्षा का परिचय, आपातकालीन सेवाओ के साथ स्थानीय वार्डेन द्वारा वर्ष भर निः काम सहयोग का विवरण प्रस्तुत किया। चीफ वार्डन अनिल कुमार डिप्टी चीफ सादिक हुसैन सिद्धिकी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।Prayagraj News: District Magistrate hoisted the flag on the 62nd anniversary of Civil Defense Day

 

Prayagraj News: District Magistrate hoisted the flag on the 62nd anniversary of Civil Defense Day

 जिलाधिकारी द्वारा सिविल डिफेन्स के वार्डेन्स को वर्ष भर निःकाम सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सिविल डिफेन्स के निःकाम भाव से किए जाने वाले सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की कहा अन्य जिलो की अपेक्षा यहां का सिविल डिफेन्स प्रशासन के साथ कन्धे से कन्धा लगा कर कार्य कर रहा। जिलाधिकारी ने मतदाता जागरुक्ता, प्लास्टिक पालीथिन स्वच्छा जागरुक्ता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया, जिसमें पुलिस बैंड घुड़ सवार सिविल डिफेन्स के वार्डेन एनसीसी कैडेट्स महिला फायर फाइटर्स ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर वरिष्ठ एडीसी राकेश तिवारी, महेंद्र सक्सेना, राजीव भनोट, रवि शंकर द्विवेदी, एल के अहेरवार, सुधीर सक्सेना, रौनक गुप्ता, राजीव भनोट, श्रीकृष्ण तिवारी, ज्ञानेश्वर शर्मा, नागेन्द्र अस्थाना, पूनम गुप्ता, रवि गौतम सहित सभी डिवीजन के वार्डन्स वालेन्टियर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया।

Trending News