Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 27 July 2022
Prayagraj News : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।

IMG 20220727 WA0036स्वास्थ्य से सम्बंधित जो योजनाएं संचालित है, उनका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करते हुए लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अस्पतालों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर मेडिकल स्टाॅफ का प्रशिक्षण भी कराते रहने का निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के भी निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जेएसवाई, सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों की समीक्षा की। जेएसवाई की समीक्षा करते हुए मेजा, बहरिया, सैदाबाद, बहादुरपुर, सोरांव, हण्डिया की प्रगति खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सम्बंधित प्रभारी चिक्तिसाधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्नजिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराये जाने का निर्देश दिया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कैम्प लगाकर लक्ष्य के सापेक्ष नसबंदी सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बच्चों का शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण कराये जाने का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने वीसीजी, डिप्थेरिया, मीजल्स रूबेला का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने के लिए कहा है। संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत स्वास्थ्य टीम को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन सहित अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण तथा प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र/छात्राओं को विधि, महिलाओं के अधिकार व अन्य विधि विषयों पर दी गयी जानकारी
Next: Bihar news नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं तस्करी की करें निगरानी : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.