Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं तस्करी की करें निगरानी : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 27 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में NCORD की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, वन प्रमंडल पदाधिकारी, बेतिया, समादेष्टा सभी सशस्त्र सीमा बल, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, एसडीएम, एसडीपीओ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अधीक्षक, मद्य़ निषेध आदि उपस्थित रहे।

इस बैठक में नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं तस्करी, अफीम या भांग की फसल की अवैध खेती और उसका विनिष्टिकरण, अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम, नशीली दवाओं के मामले में जांच की प्रगति, एनडीपीएस मामलों में अभियोजन की स्थिति, नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र, नशामुक्त भारत अभियान, जब्त दवाओं का निस्तारण, जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन आदि पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और तस्करी से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस पर गहन निगरानी अतिआवश्यक है। पुलिस विभाग, एसएसबी एवं हेल्थ डिपार्टमेंट समन्वय स्थापित कर इसकी प्रॉपर तरीके से निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर चलाना सुनिश्चित किया जाय। जिलास्तर पर विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों में नशीली दवाओं के दुरूपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाय। नशामुक्ति केन्द्र एवं पुनर्वास केन्द्र के सफल क्रियान्वयन की कार्रवाई की जाय।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
Next: आगरा समाचार || रावत पाड़ा लूट कांड में दस प्रतिशत रकम के साथ बदमाशों के परिजनों को किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.