Prayagraj News :विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र/छात्राओं को विधि, महिलाओं के अधिकार व अन्य विधि विषयों पर दी गयी जानकारी

Prayagraj News :अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज सहित 13 जनपदों के लिए 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में सेना भर्ती रैली का किया जायेगा आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद श्री नलिन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश श्री राम प्रताप सिंह राणा की अध्यक्षता में बुधवार को सीएमपी विधि विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Prayagraj News :विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र/छात्राओं को विधि, महिलाओं के अधिकार व अन्य विधि विषयों पर दी गयी जानकारीइस कार्यक्रम में डॉक्टर शिव शंकर सिंह एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा बच्चों को विधिक जानकारी प्रदान की गई। अपर जनपद न्यायाधीश श्री राम प्रताप सिंह राणा द्वारा सभागार में उपस्थित समस्त छात्र/छात्राओं को विधि से संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं के अधिकार व अन्य विधि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद डॉक्टर लकी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों के बारे में छात्र छात्राओं को बताया गया साथ ही दिनांक 13.8.2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बच्चों को छात्र/छात्राओं को उसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। सभागार में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश भारती असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा किया गया।

Prayagraj News :विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्र/छात्राओं को विधि, महिलाओं के अधिकार व अन्य विधि विषयों पर दी गयी जानकारीइस अवसर पर डॉक्टर एमपी सिंह, डॉ आरडी किशोर ,डॉक्टर संजीव कुमार, सहित अन्य प्रोफेसर वह छात्रध् छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी डॉक्टर लकी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा प्रदान की गई।

You may have missed