Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :सामाजिक उत्थान के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा एक अहम आधार : अभिलाषा गुप्ता नन्दी

जनवाद टाइम्स 19 February 2024
Bihar News 5 vultures died after eating poisonous meat, many rare species of vultures fell ill
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज 17 फरवरी। प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज महानगर के मीरापुर मण्डल के अंतर्गत करैलाबाग बालूमंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी का स्वागत किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आर्थिक विकसित भारत, उद्यमिता को बढ़ावा देने, नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा का एक अहम आधार सामाजिक उत्थान है। उन्होंने विश्व की स्वास्थ्य कवरेज की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत का हवाला देते कहा कि अब तक प्रदेश में 4.2 करोड़ आयुष्मान कार्ड बने। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, और आधारभूत सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर व्यक्ति का जीवन सुखमय और समृद्ध हो।Prayagraj News :सामाजिक उत्थान के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा एक अहम आधार : अभिलाषा गुप्ता नन्दी

इस अवसर पर आम जन को योजनाओं को लाभ से जोड़ने और उन्होंने लाभान्वित करने के लिए समाज कल्याण, जिला नगरीय विकास अभिकरण, स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि विभागों के स्टाल लगे। अतिथियों द्वारा स्टालो का निरीक्षण कर आमजन को योजनाओ के लाभ के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कल्पना, बब्ली, संगीता, गुडिया आदि लाभर्थियों ने अपने अनुभव को साझा किया और लाभ के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित लोगों को विकसित भारत से संबंधित संकल्प दिलाया गया तथा सभी को इससे संबंधित प्रचार सामग्री भी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने आनलाइन क्विज खेलकर पुरस्कार भी जीते।

इस दौरान पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, ज्ञानेश्वर शुक्ला, रणविजय सिंह, दिलीप केसरवानी व सुमित वैश्य आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विक्रमजीत भदौरिया, अनिल केसरवानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ अखिलेश कुशवाहा, मीडिया प्रभारी हर्ष केसरी, पार्षद किरन जायसवाल, अनूप मिश्रा, मनोज मिश्र, श्री हरीश मिश्र, रेखा कनौजिया, गया निषाद, राजेन्द्र कुशवाहा, योगेन्द्र कुशवाहा, ज्ञान कुशवाहा, नीलम निषाद, अलका सक्सेना, अरुण निषाद व अन्य प्रमुख लोग तथा बक्सी बांधी पर पार्षद अनुपमा पाण्डेय, भोला तिवारी, कमलेश तिवारी व सचिन जायसवाल, सुभाष चन्द्र वैश्य, तीर्थराज पाण्डेय, मनोज उपाध्याय, संदीप गोस्वामी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Prayagraj News :सामाजिक उत्थान के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा एक अहम आधार : अभिलाषा गुप्ता नन्दी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी, भारत सरकार राम मूरत ने बताया कि आज इसी तरह प्रथम सत्र में बक्सीबांध पुलिस चौकी के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि 18 फरवरी को अंदावा चौराहा झूंसी, मानस पार्क देहाती रसगुल्ला के पास, 19 फरवरी को हाशिमपुर रोड, खरकौनी माधव ज्ञान केन्द्र नैनी तथा 20 फरवरी को जगमग हाता राजरूपपुर, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर प्रथम व द्वितीय सत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन पहुंचेगी।

Post navigation

Previous: Bihar News-40 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर युवक की गई जान
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज गांव तिलकटन्डा में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की मनमानी से सामुदायिक शौचालय पर हमेशा लगा रहता है ताला ग्रामीण परेशान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.