Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:’भारत रत्न’ अटल जी के जन्म शताब्दी समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण

जनवाद टाइम्स 26 December 2024
Prayagraj News: 'Bharat Ratna' Atal ji's birth centenary celebrations were broadcast live in the Collectorate auditorium
Share News
       

रिपोर्ट विजय बहुगुणा

लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश में सुशासन’ विषयक संगोष्ठी का शुभारंभ माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में माननीय विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति व माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में देखा गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को माननीय जनों के द्वारा सम्मानित किया गया ।IMG 20241226 WA0015

माननीय विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0 एन0 सिंह, स्कूलों के प्रधानाचार्यगण एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।IMG 20241226 WA0014

माननीय विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति ने सुशासन और सामाजिक विकास के लिए अटल जी के योगदान को याद करते हुए समाज में उनकी प्रेरणाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी एक निष्ठावान, ईमानदार, पारदर्शी, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी इंसान थे, हम सभी मानव समुदाय को उनका अनुसरण करना चाहिए l

माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। उन्होंने भारत को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व मजबूती प्रदान करने में अपनी महती भूमिका निभाई है। उनके दिखाए गए मार्गो पर चलकर हम सब भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला विकास अधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेई जी को नमन करते हुए उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला तथा सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने हेतु मार्गदर्शित किया।

इस अवसर पर आयोजित *निबंध प्रतियोगिता* में राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज के छात्र प्रियम पटेल ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फूलपुर की छात्रा उजमा अजीम ने द्वितीय एवं राजकीय इंटर कॉलेज कटरा की छात्रा प्रिया यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

*एकल काव्य पाठ* प्रतियोगिता में आर0पी0 रस्तोगी इंटर कॉलेज मलाकहरहर के छात्र अर्पित मौर्य ने प्रथम, सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो की छात्रा शिवानी ने द्वितीय एवं लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज घरवारा की छात्रा महक विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।Prayagraj News: 'Bharat Ratna' Atal ji's birth centenary celebrations were broadcast live in the Collectorate auditorium

*भाषण प्रतियोगिता* में हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज की छात्रा आकांक्षा ने प्रथम, अर्चना शर्मा ने द्वितीय एवं छात्र सत्यम तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माननीय जनप्रतिनिधि करण द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, अध्यापकगण सहित स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में अटल जी की प्रतिमा स्थापित
Next: Prayagraj News: मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 27 दिसम्बर को

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.20.45 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.16.01 PM
  • Bihar

Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.14.13 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.39.25 PM
  • Ambedkar Nagar

अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026

Latest News

  • अम्बेडकरनगर : पोषण आहार में भी खेल, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग।
  • Bihar News : बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल का 713 वी जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया.।
  • Bihar News : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त.।
  • अम्बेडकर नगर : चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में डॉ. हैनिमैन का मनाया गया जन्मदिवस।
  • Prayagraj News: विकास अधिकारी ने “आठवें पोषण माह “का किया उद्घाटन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.