Prayagraj News:महाकुंभ से पहले NDRF टीम ने नाविक संगठन को दिया प्रशिक्षण

Prayagraj News: Before Maha Kumbh, NDRF team gave training to sailor organization  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

11 एन डी आर एफ, वाराणसी की टीमें, श्री मनोज कुमार शर्मा , उप-महानिरीक्षक के दिशा -निर्देशन में आपदा प्रबंधन व प्रशिक्षण हेतु वृहद पैमाने पर सामुदायिक जागरूकता , स्कूल सुरक्षा एवं क्षमता निर्माण के कार्यक्रम के अभियान चला रही है।IMG 20241111 WA0009

इसी क्रम में 10 नवम्बर 2024 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम 11G टीम कमांडर निरीक्षक अनिल कुमार एवं राम सिंह व टीम के द्वारा अरैल घाट संगम प्रयागराज मे लगभग 200 से नाविक व स्थानीय नागरिक को समुदाय जगरूकता व जल आपदा बचाव की प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगामी महाकुंभ को देखते हुए पानी मे डूबने से कैसे बचे तथा आने वाले श्रधालुओ को कैसे ध्यान रखे ,सी पी आर देने का तकनिक , इंप्रोवाइज राफ्ट बनाने तकनीक व उपयोग तथा अस्पताल ले जाने पूर्व चिकित्सा आदि की जानकारी दी गयी साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इंप्रोवाइज मेथड से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने स्ट्रेचर बनाना, फर्स्ट एड देना, सर्पदंश के समय उपचार देने के तरीके शामिल थे।

IMG 20241111 WA0011 आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान के तहत आपदाओं से बचने व उसके नुकसान को कम करने के तरीके बताएं गए। तथा करीब 150 स्थानिय नाविक को जल आपदा बचाव की प्रशिक्षण दिया गया तथा सभी लोगो को प्रमान पत्र प्रदान किया गया।Prayagraj News: Before Maha Kumbh, NDRF team gave training to sailor organization

 

कार्यक्रम में आपदा प्राधिकरण से कड़ेदीन यादव तथा विभिन्न घाटो पे नाव चलाने वाले आम नागरिक उपस्थित थे।

Trending News