Prayagraj News :जागरूकता शिविर एवं महिला जन सुनवाई 08 दिसम्बर को

Prayagraj News :जागरूकता शिविर एवं महिला जन सुनवाई 08 दिसम्बर को
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मा0 श्रीमती अनीता सचान, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला’ आयोग द्वारा दिनाॅक 08.12.2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे जागरूकता शिविर एवं महिला जन सुनवाई कार्यक्रम सर्किट हाउस, प्रयागराज के मीटिंग हाल में आयोजित किया गया है। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलाये जाने,

 

IMG 20211118 WA0068 2योजनाओं से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथा सम्भव पंजीकरण भी कराये जायेंगे।

 

Prayagraj News :जागरूकता शिविर एवं महिला जन सुनवाई 08 दिसम्बर कोउ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित कराये जाने के संबंध में आवश्यक प्रचार-प्रसार कराने के साथ ही जनपद में उ0प्र0 बाल सेवा योजना से लाभान्वित परिवारों/बालिकाओं के संबंध में नियत तिथि पर आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

You may have missed