Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘ईद-उल-फितर’ एवं परशुराम जयंती पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए धर्म गुरूओं के साथ बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 21 April 2023
IMG-20230421-WA0011
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को ‘ईद-उल-फितर’ एवं परशुराम जयंती पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न धर्म गुरूओं के साथ संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि साफ-सफाई, पानी, विद्युत सहित सभी मूलभूत सुविधाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाये। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि विद्युत से सम्बंधित कोई समस्या नहीं आनी चाहिए तथा नगर निगम को खराब स्ट्रीट लाइटों को सही कराये जाने का निर्देश दिया है।

IMG 20230421 WA0011

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई भी सुअर बाड़ा न खुले, इससे सम्बंधित नोटिस पहले ही उपलब्ध करा दिया जाये। उन्होंने जल निगम को निर्देशित किया है कि पानी की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में चिकित्सकों एवं एम्बुलेंस, दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘ईद-उल-फितर’ एवं परशुराम जयंती पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए धर्म गुरूओं के साथ बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने नमाजियों को अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों में ही नमाज अदा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, शांतिपूर्वक पर्व को मनायें।
पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने कहा कि जो भी सुझाव प्राप्त हुए है, उसके सम्बंध में सम्बंधित को निर्देशित कर दिया जायेगा। उन्होंने सभी से शांतिपूर्वक पर्व को मनाने एवं अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर डीसीपी नगर श्री दीपक भूकर, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, एडीएम नजूल सहित सभी धर्मों के धर्म गुरू उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Next: Prayaagraj News :अब हर माह में चार बार होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.