Prayaagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

Prayaagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में 19 नवम्बर, 2023 को होने वाली 38वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों से सम्बंधित तैयारियों को समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। कहा कि खिलाड़ियों को मैराथन रूट में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मैराथन मार्ग पर सेक्टर मजिस्टेªट की तैनाती करने, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी को मैराथन रेस मार्गों की मरम्मत कराने तथा नगर निगम को साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है।

IMG 20231011 WA0224उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मार्गों पर आवश्यक दवा की किटों के साथ-साथ एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंने पुलिस अधीक्षक यातायात को टैªफिक की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिलाधिकरी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मैराथन के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए जाने के लिए कहा है।

Prayaagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्नइस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्टेट श्री क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती विमला सिंह, डीसीपी यातायात सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News