Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :66 पंचायतों के हारे और निर्वाचित प्रधानों ने किया प्रतिभाग

जनवाद टाइम्स 6 June 2023
Prayagraj News :66 पंचायतों के हारे और निर्वाचित प्रधानों ने किया प्रतिभाग
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

क्या कोई कल्पना कर सकता था कि प्रधानी के चुनाव में एक दूसरे की कांट-छांट में लगे रहे, तमाम वैमनस्यता एवं नकारात्मकता मन में बैठायें प्रधान और उनके चुनावी प्रतिद्वन्दियों का हृदय परितर्वन किया जा सकता है! उनकेे सारे मतभेद भुलाकर उन्हें गाँव के विकास के लिए एकजुट करने का प्रयास भी क्या सोचा जा सकता है! जी हाँ! जनपद प्रयागराज के उरुवा विकास खण्ड में इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सद्भावना ग्राम योजना की नींव रखी गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रधान और प्रधानी के चुनाव में उपविजेता प्रत्याषियों एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। यह अनूठा व नायाब प्रयास पूर्व वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी एवं पूर्व मण्डलायुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी डाॅ. अजय शंकर पाण्डेय द्वारा प्रयागराज जिला प्रषासन के साथ मिलकर किया गया।

IMG 20230605 WA0155

जिसमें प्रधान, पराजित प्रधान, प्रशासनिकअधिकारियों के साथ बैठक कर सद्भावना ग्राम योजना के क्रियान्वयन के बारे में बताया गया।
ग्राम सद्भावना योजना के बारे में डाॅ. पाण्डेय ने बताया कि इस योजना में निर्वाचित प्रधान कुषल प्रधान और पराजित प्रधान विकास सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। निर्वाचित प्रधान भविष्य में अपने प्रतिद्वन्दी का परिचय अपराजित प्रधान के रुप में नहीं बल्कि विकास सलाहकार के रुप में करायेंगे, क्योंकि पराजित शब्द नकारात्मक है। इस योजना के माध्यम से निर्वाचित प्रधान और चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिद्वन्दी उम्मीदवार परस्पर एकजुट होकर गाँव के विकास में सहयोगी बनेंगे। सद्भावना ग्राम योजना के अन्तर्गत आने वाले गाँव के विकास कार्यों को प्रषासनिक स्तर पर प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इस योजना का क्रियान्वयन 3 चरणों में किया जाएगा जिसमें पहले चरण में निर्वाचित प्रधान के साथ बैठक, दूसरे चरण में पराजित प्रधान के साथ बैठक और तीसरे व अन्तिम चरण में निर्वाचित व पराजित प्रधान के साथ बैठक कर योजना के बारे बताया जाएगा। उरुवा विकास खण्ड में आयोजित इस कार्यषाला में प्रधानों और हारे हुए प्रधानों में गजब का उत्साह देखा गया। सभी ने इस पहल को अभूतपूर्व बताते हुए हाथ उठाकर इस योजना का समर्थन किया। इस अवसर पर डाॅ. अजय शंकर पाण्डेय, पूर्व वरिष्ठ आई.ए.एस. तथा पूर्व मण्डलायुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी, एस.डी.एम. मेजा श्री अभिनव कन्नौजिया, बी.डी.ओ. उरुवा श्री दिनेष सिंह, ए.डी.ओ.पी. श्री सुदामा राम, श्रीमती गुडिया प्रधान निब्बी, श्री अनिल कुमार दुबे प्रधान समोगरा, श्रीमती अनीता देवी प्रधान रैपुरा, श्री विमत चन्द प्रधान तरवाई, श्रीर शर्मा लाल भारती, प्रधान बरबह, श्री हेमेन्द्र मिश्रा प्रधान परवा आदि उपस्थित रहे।Prayagraj News :66 पंचायतों के हारे और निर्वाचित प्रधानों ने किया प्रतिभाग

इस योजना के मुख्य सूत्राधार प्रयागराज के मूल निवासी पूर्व वरिष्ठ आई.ए.एस. तथा पूर्व मण्डलायुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी डाॅ. अजय शंकर पाण्डेय है, जिनके द्वारा सद्भावना ग्राम योजना की शुरुआत पूर्व में जनपद गाजियाबाद, जालौन, ललितपुर तथा झाँसी में की जा चुकी है। श्री पाण्डेय इलाहाबाद के षिक्षित, प्रतिष्ठित परिवार से हैं और इनके भाई-बहिन भी वरिष्ठ प्रषासनिक अधिकारी हैं।

क्या है सद्भावना ग्राम योजना
लक्ष्य
● पंचायत चुनाव के निर्वाचित प्रधान और चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिद्वन्दी उम्मीदवारों को योजना के माध्यम से परस्पर सहयोगी बनाकर गाँव के विकास में एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना।
● उभय पक्षों द्वारा परस्पर निर्वाचित प्रधान को कुषल प्रधान तथा पराजित प्रधान पद के उम्मीदवारों को विकास सलाहकार की उपाधि / सम्बोधन से सम्मानित करना।

चरण
● निर्वाचित प्रधान के साथ बैठक। पराजित प्रधान पद के उम्मीदवार के साथ बैठक। निर्वाचित एवं पराजित प्रधान के साथ संयुक्त बैठक।
● ग्राम सभा में खुली बैठक में सद्भावना ग्राम योजना के अंगीकरण का प्रस्ताव पारित किया जाना।
● सद्भावना ग्राम योजना लागू करने के लिए प्रधान व पराजित प्रधान का संयुक्त रुप से आवेदन पत्र प्रस्तुत करना।
● घोषणा के दिन गाँव में सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन होना जहाँ प्रधान व पराजित प्रधानों द्वारा एक-दूसरे को माला पहनाकर एवं बैज लगाकर एकता का संदेष दिया जाएगा।

इंसेन्टिव
● बी.डी.ओ. सद्भावना ग्राम के कुषल प्रधान तथा विकास सलाहकार को विजिटिंग कार्ड व प्रमाण पत्र जारी करेगा।
● सद्भावना ग्राम के प्रधान साथ-साथ जिस अधिकारी के कक्ष में जायेंगे, उनका खड़े होकर अभिवादन करना होगा।
● सद्भावना ग्राम के प्रधानों को अधिकारियों के कार्यालयों में मिलने में वरीयता दी जायेगी।
● सद्भावना ग्राम के लिए लेटर हेड अलग रंग का होगा।
● सद्भावना ग्राम के आवेदन पत्र पर सभी विभागों को त्वरित गति से कार्यवाही करनी होगी।
● सद्भावना ग्राम के संयुक्त विकास सम्बन्धी पत्र पर वर्ष में अतिरिक्त बजट किसी भी मद से गाँव के विकास हेतु दिया जाएगा।
● सद्भावना ग्राम के जो लेटर हेड उपलब्ध कराया जाएगा, उस पर दिये गए आवेदन तभी मान्य होगा, जब कुषल प्रधान और विकास सलाहकार के संयुक्त हस्ताक्षर होंगे। यानी के इस लेटर हेड का डबल सिग्नेचर (संयुक्त हस्ताक्षर) आॅपरेषन होना चाहिए।

Post navigation

Previous: Agra News: चोरी की बाइक बेचने जा रहे चोर को पुलिस ने दबोचा
Next: Prayaagraj News :जिलाधिकारी ने 08 जून को लाभार्थिंयों हेतु आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों का लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.