Agra News: चोरी की बाइक बेचने जा रहे चोर को पुलिस ने दबोचा

Agra News: चोरी की बाइक बेचने जा रहे चोर को पुलिस ने दबोचा
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार शाम संदिग्ध व्यक्ति वस्तु और वाहन को लेकर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को दो वाहन चोरों के बारे में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने जाने की सूचना मिली।

Agra News: चोरी की बाइक बेचने जा रहे चोर को पुलिस ने दबोचा

मुखबिर की सूचना पर पुलिस सक्रियता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर पहुंच गयी। थोड़ी देर में दो युवक स्प्लेंडर व बुलट मोटरसाइकिल लेकर आये और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने भाग रहे युवकों का पीछा किया और एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया।Agra News: चोरी की बाइक बेचने जा रहे चोर को पुलिस ने दबोचा

पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम अजय पुत्र रमाकांत तिवारी निवासी मढ़ेपुरा तथा भागे साथी का नाम अर्जुन यादव पुत्र सत्यवीर निवासी चौरंगा बीहड़ बताया। पुलिस ने मौके से चोरी की हुई स्प्लेंडर प्लस व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया जबकि दूसरे आरोपी को खोजने में पुलिस जुटी हुई थी।

You may have missed