Bihar News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

IMG-20260802-WA0012
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर के परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ शिक्षक केशव नारायण राय ने किया।

IMG 20260802 WA0012

इस अवसर पर वक्ताओं ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, छाया, फल, फूल और लकड़ी प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को संतुलित रखने, प्रदूषण कम करने, वर्षा चक्र को बनाए रखने तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं में रविंद्र जी, राजकुमार जी, प्रवीण जी, राकेश जी, विनोद जी, अमरेश जी, शालिनी श्री, पुष्पा, प्रियंका, पल्लवी, प्रीति, रश्मि, आशु, कामिनी, शिवानी, रूपा, शबनम, खुशी, निधि, रितु, अलका तथा शिदरा शरीफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed