Prayagraj News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज दौरे पर, प्रतिमा अनावरण और आवास योजना का करेंगे भूमि पूजन
रिपोर्ट: विजय कुमार
प्रयागराज, 15 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को प्रयागराज के दौरे पर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे तथा पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन और लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न 1:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके बाद वह तेलियरगंज चौराहे के पास बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा अनावरण के पश्चात मुख्यमंत्री तेलियरगंज स्थित पेंटिंग इंस्टीट्यूट ग्राउंड में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3:00 बजे गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यहां कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह अपराह्न 4:15 बजे कसारी-मसारी पहुंचेंगे। यहां पद्मलोक आवास योजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही लाभार्थियों को आवास की चाबियां वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री का प्रयागराज दौरा विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5:35 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम एक नजर में
दोपहर 1:15 बजे: प्रयागराज आगमन।
इसके बाद: तेलियरगंज चौराहे के पास बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण।
इसके बाद: पेंटिंग इंस्टीट्यूट ग्राउंड, तेलियरगंज में जनसभा।
दोपहर 3:00 बजे: गवर्नमेंट प्रेस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता।
शाम 4:15 बजे: कसारी-मसारी में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन और लाभार्थियों को चाबी वितरण।
शाम 5:35 बजे: प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान।