Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: माननीय विधायक शहर पश्चिमी द्वारा नवचयनित 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का किया गया वितरण

जनवाद टाइम्स 3 September 2025
IMG-20250903-WA0005
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत जनपद प्रयागराज में कुल 452 चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन हुआ है, जिसमें से मा0 विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के द्वारा मंगलवार को विकास भवन के सभागार में विधान सभा शहर पश्चिमी में नवचयनित 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मा0 विधायक जी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

विधानसभा शहर पश्चिमी में नवचयनित 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में बाल विकास परियोजना शहर प्रथम से 15 एवं बाल विकास परियोजना, शहर द्वितीय से 20 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मिलित है।

IMG 20250903 WA0005

इस अवसर पर मा0 विधायक जी ने अपने सम्बोधन में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दुर्गा, सरस्वती की शक्तियों का रुप कहा एवं ईमानदारी/सत्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी चयन को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से परदर्शी एवं निष्पक्ष बना कर किया गया हैै, जिसमें बिना भेदभाव के सभी लोगों को समानता के साथ अवसर हमारी सरकार मे सुलभ हो रहा है, जो ‘‘सब का साथ-सब का विकास-सब का विश्वास‘‘ की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को चरितार्थ करता है।

IMG 20250903 WA0006

मा0 विधायक जी ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के बहुमूल्य मार्ग दर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के आधुनिकीकरण के साथ ही संसाधन युक्त बनाने के अभियान को विशेष प्राथमिकता दी है। मा0 विधायक जी ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों के उज्जवल भविष्य की नीव रखते हैं। यह न केवल बच्चों को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वास्थ्य बनाते हैं, बल्कि महिलाओं को भी सशक्त बनाते है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आंगनबाड़ी केन्द्र के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है। मा0 विधायक जी के कर-कमलों से नवचयनित 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सबके चेहरे खिल गये एवं सभी ने मा0 विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

नियुक्ति पत्र वितरण के समय मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, श्री संतोष कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री रवि शंकर द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री युवराज सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती संजिता सिंह, बाल विकास परियोजना श्री योगेन्द्र दूबे एवं श्रीमती इन्द्रावती मौर्या उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुरागिनी सिंह द्वारा किया गया। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post navigation

Previous: Lucknow News:शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना को योगी कैबिनेट की मंजूरी
Next: Lucknow News: 13000 से अधिक महिलाएं बनेंगी ‘सूक्ष्म उद्यम सखी’, 50-50 महिलाओं को जोड़ेंगी स्वरोजगार से

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_2026-05-13-22-00-40-186-edit_com.whatsapp
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News:आगरा की नव्या भारद्वाज बनीं नूर-ए-ताज सीजन-9 की विनर, अनुपमा फेम शिवानी चक्रवर्ती ने पहनाया ताज

जनवाद टाइम्स 13 May 2026
bd45320e-507c-4a60-b0cb-06c9598f49af
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, सैफई परिवार में पसरा मातम

जनवाद टाइम्स इटावा 13 May 2026
Picsart_26-05-13_06-19-56-150
  • Etawah

Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 13 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 6.56.07 PM
  • Bihar

Bihar News :सरकार से वार्ता सफल होने के बाद राजस्व कर्मचारी हड़ताल से लौटे, प्रखंडों में फिर शुरू हुआ कामकाज

जनवाद टाइम्स इटावा 12 May 2026

Latest News

  • Agra News:आगरा की नव्या भारद्वाज बनीं नूर-ए-ताज सीजन-9 की विनर, अनुपमा फेम शिवानी चक्रवर्ती ने पहनाया ताज
  • मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का निधन, सैफई परिवार में पसरा मातम
  • Etawah News: वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश और पुलिस में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
  • Bihar News :सरकार से वार्ता सफल होने के बाद राजस्व कर्मचारी हड़ताल से लौटे, प्रखंडों में फिर शुरू हुआ कामकाज
  • Bihar News : जनसुनवाई में 60 मामलों की सुनवाई, ‘सहयोग शिविर’ को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.