Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh Uttar Pradesh : बेटी की सुख सुविधा से बड़ी है, ड्यूटी : डॉ पूनम गुप्ता

जनवाद टाइम्स 17 April 2020
IMG_20200417_192953
Share News
       

 

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ :   कटरा मेदनीगंज डॉ पूनम गुप्ता एम.डी. यह नाम ऐसी होनहार बेटी का है जिसका रिश्ता बेल्हा की मिटटी से है और जो कर्तव्य के निर्वहन में अपनी सुख सुविधाओं और माता-पिता के बात्सल्यमय प्रेम से ऊपर होकर अपने चिकित्सक धर्म को निभाने के लिए अनवरत डॉ डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज मुम्बई में कॅरोना मरीज़ों के इलाज में दिन रात सेवा करने में लगी हैं।

IMG 20200417 192744

प्रतापगढ़ सांसद श्री संगमलाल गुप्ता जी की इकलौती पुत्री पूनम गुप्ता से जब मेडिकल कॉलेज ने सम्पर्क कर मुम्बई में बढ़ते कॅरोना मरीज़ों के बढ़ने पर उनके इलाज में सेवा देने की बात कही तो बिना देर बेल्हा की डॉ बिटिया पूनम ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की और ड्यूटी पर जाने के लिए अविलम्ब तैयारी में जुट गई। डॉ पूनम गुप्ता के निर्णय की जब उनके अभिभावक सांसद पिता श्री संगमलाल गुप्ता जी व माता श्रीमती संतरा देवी जी को जानकारी हुई तो उनके ममत्त्व की गागर पुत्री मोह में छलक उठी और उस मोह के वशीभूत होकर एक बार विचलित हो उन्हें भावनात्मक रूप से पुरजोर रोकने का प्रयास किया परन्तु बेल्हा की लाडली ने अपने प्राप्त शिक्षा और संस्कारों से जिस प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पण का विचार रखा तो सांसद पिता का हृदय गर्व से सिंचित होकर सहमति के स्वर में बदल गया पिता ने बेटी पूनम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज तुमने एक जनप्रतिनिधि की बेटी और एक निष्ठावान चिकित्सक की भूमिका एक साथ निभाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ पूनम गुप्ता प्रतापगढ़ के लोकप्रिय सांसद श्री संगमलाल गुप्ता की पुत्री हैं और उन्होंने डॉ डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज से एम.डी. की शिक्षा पूर्ण की है और इसी चिकित्सालय में कार्यरत है।

IMG 20200417 192719

महाराष्ट्र में कॅरोना के बढ़ते मरीज़ों की संख्या व उनके समुचित इलाज के लिए जब सरकार ने अनुभवी चिकित्सको से उनके बेहतर इलाज और इस महामारी को भारत से समाप्त करने की मांग की तो बेल्हा की बेटी डॉ पूनम गुप्ता ने इस वैश्विक महामारी को समाप्त करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का प्रण लिया और परिवार के लोगों को अपने चिकित्सक धर्म की उपयोगिता से संतुष्ट कर समाज की सेवा के लिए स्थायी रूप से चिकित्सालय में रहते हुए मरीज़ों की सेवा में लग गई है अब तक पर सिर्फ दो बार सम्पर्क कर उन्होंने अपने सुरक्षित रहने का समाचार देते हुए परिजनों को निश्चिंत रहने का विश्वास दिलाया है। प्रतापगढ़ जनपद के सभी नागरिकों ने इस खबर को जानने के बाद डॉ पूनम गुप्ता पर गर्व करते हुए उनके सेवा कार्यो की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु मंगलकामना करते हुए इस वैश्विक महामारी से बचाव में सभी आवश्यक निर्देशों के पालन करने का संकल्प लिया ।

Post navigation

Previous: Agra Uttar Pradesh : बाह आगरा एमएलए रानी पक्षालिका सिंह ने वितरित किया सेनेटाइजर और दिया सतर्कता का संदेश
Next: Editorial : वरुण गांधी बनाम राहुल गांधी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.