Pratapgarh News: ठंड से वृद्ध की मौत

IMG-20210114-WA0044
Share News

रिपोर्ट–आशुतोष तिवारी

प्रतापगढ़: पछुआ हवा चलने से ठंड कातिल होती जा रही है और कड़ाके की जानलेवा ठंड से मानव , पशु ,पक्षी सभी बेहाल हो रहे हैं ।वृस्पतिवार को कड़ाके की ठंड में सूर्य देव के दर्शन न होने से ठंड जहां पर जानलेवा साबित हुई वहीं पर क्षेत्र में ठंड लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई ।और ठंड से वृद्ध बेसमय काल के गाल में समा गया ।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा का दुखरन बिन्द (65) गुरुवार को शाम 3:00 बजे साइकिल से सूड़ेमऊ में परचून की दुकान पर सामान खरीदने गया था। दुकान से सामान खरीद कर लौटते समय वह रास्ते में लड़खड़ाते हुए गिर पड़ा‌। आसपास के लोगों ने स्वजनों को सूचना दी तो स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर चिकित्सक के पास गए तो चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। स्वजनो का कहना है कि ठंड से वृद्ध की मौत हुई है।
उसके तीन बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे की दो महीने पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। वहीं पर पत्नी कोईला देवी पति के अचानक मौत से बदहवास हो गई जहां पर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर क्षेत्र में खुशी का माहौल था वहीं पर वृद्ध की मौत से गांव में मातम छाया रहा ।

You may have missed