Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण

जनवाद टाइम्स 2 July 2023
प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण
Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद गौतम प्रतापगढ

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 137 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 08 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 137 शिकायतों में से 58 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 24, विकास विभाग से 48, विद्युत विभाग से 04, चकबन्दी विभाग से 03 शिकायते प्राप्त हुई।प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गम्भीरतापूर्वक संज्ञान में लेकर किया जाये, डिफाल्टर श्रेणी में शिकायतें कदापि न जाने पाये, यदि शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में चली गयी है और उसका निस्तारण नही किया जा रहा है सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद की जो राशन की दुकाने रिक्त है उनका प्रस्ताव बनाकर आवश्यक कार्यवाही की जाये, जनपद की कोई भी राशन की दुकाने रिक्त न रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुये शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुये निष्पक्ष ढंग से निस्तारण करायें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा, इसलिये सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर, सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें अन्यथा की स्थिति सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

प्रतापगढ  न्यूज : जिलाधिकारी ने सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें, 08 मामलों का मौके पर किया निस्तारण
पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा सुनी गयी। उन्होने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया द्वारा विकास विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का सुना गया एवं यथाशीघ्र निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार वर्मा, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज द्वारा रोजगार मेले का आयोजन
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : पंख संस्था ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस(डॉक्टर्स डे) के अवसर पर 15 लोगों ने किया रक्तदान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.