Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जनसंख्या वृद्धि : राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी बाधक

जनवाद टाइम्स 11 July 2020
Sonia Khalilabad Sant Kabir Nagar

विश्व जनसंख्या दिवस : शिक्षिका सोनिया

Sonia Khalilabad Sant Kabir Nagar

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर के व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 11 जुलाई को हर साल विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है । विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की घोषणा सर्वप्रथम 11 जुलाई 1989 को की गई थी सन 1987 को जब देश की जनसंख्या का आंकड़ा करीब 5 अरब हुआ था तो बढ़ती जनसंख्या संबंधी मामलों पर लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का निर्णय लिया गया इस दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई क्रियाकलाप किए जाते हैं,  जिससे जनता जागरूक हो सके और जनसंख्या पर कंट्रोल कर सके जनसंख्या वृद्धि विश्व के कई देशों के सामने बड़ी समस्या के रूप ले चुकी है। खासकर विकासशील देशों में जनसंख्या विस्फोट गाड़ी चिंता का विषय है। ऐसे में आज हम आपके लिए विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ।जिसमें सोशल मीडिया विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों सभाओं का संचालन विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन रोड शो नुक्कड़ नाटक और अन्य कई तरीकों से लोगों को जागरूक करने की सरकार द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है । इस वर्ष का विषय विशेष रुप से CORONA ,COVID- 19 जैसी वैश्विक महामारी के समय में दुनिया भर के महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिक सुरक्षा पर आधारित है हाल ही में एक शोध में कहा गया कि अगर लॉकडाउन 6 महीने तक जारी रहता है और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी गड़बड़ी होती है , तो कम और मध्यम आय वाले देशों में जनसंख्या बढ़ने के भी आसार हैं , इसलिए जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की विशेष आवश्यकता है ; क्योंकि जनसंख्या वृद्धि विकास के मार्ग में बाधा उत्पन्न करेगा। परिवार नियोजन से जुड़े परिवारों को आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए तथा ऐसे परिवार को जिन्होंने परिवार नियोजन अपनाया है ।उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से परिवार नियोजन हेतु प्रेरित करना चाहिए। जनसंख्या वृद्धि के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर होने लगता है पर्यावरण प्रदूषण के कारण अनेक बीमारियों से लोग ग्रसित होने लगे पोषण की कमी हो जाती है । गरीबी तथा रोजगार के अवसर कम होने के कारण लोगों में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसलिए लोगों को राष्ट्र और समाज के प्रति उसके कार्यों का आभार दिलाना होगा की किसी भी राष्ट्र के विकास में जनसंख्या सबसे बड़ी बाधा है।

Post navigation

Previous: भारत में शैक्षिक स्तर बढे़गा तो जातिवादिता में कमी आयेगी
Next: Etawah News : आयुक्त कानपुर मंडल ने जिले के आला अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 

राशिफल

News Archive

file_00000000be7871fa9cc29d6f9272f266
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News: विकाश का भूगोल और सत्ता की प्राथमिकताएं: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्यों पीछे रह गया आगरा?

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
IMG-20260403-WA0004
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 31वीं भीमनगरी उद्घाटन समारोह का निमंत्रण

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
IMG-20260329-WA0014
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :डा. राम अवतार शर्मा की पंचम पुण्य स्मृति पर भावपूर्ण समारोह, 11 विभूतियां सम्मानित, 300 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की हनुमान स्तुति

जनवाद टाइम्स 3 April 2026
भाजपा नेत्री को धमकी, आगरा युवक पर केस दर्ज
  • Crime
  • Etawah

इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026

Latest News

  • Agra News: विकाश का भूगोल और सत्ता की प्राथमिकताएं: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्यों पीछे रह गया आगरा?
  • Agra News :आगरा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 31वीं भीमनगरी उद्घाटन समारोह का निमंत्रण
  • Agra न्यूज़ :डा. राम अवतार शर्मा की पंचम पुण्य स्मृति पर भावपूर्ण समारोह, 11 विभूतियां सम्मानित, 300 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की हनुमान स्तुति
  • इटावा : भाजपा नेत्री को फोन पर जान से मारने की धमकी, आगरा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • इटावा: बसरेहर में जुआ अड्डे पर छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹34 हजार नकद व 4 बाइक बरामद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.