Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ अतरौलिया थाना परिसर में त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न

जनवाद टाइम्स 18 October 2021
आजमगढ़ अतरौलिया थाना परिसर में त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न
Share News
       

संवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता

बता दें कि आगामी पर्व दुर्गा पूजा एवं वारा रविउल अब्बल पर्व को शांति और सौहार्द्र पूर्व मनाने के लिए अतरौलिया थाना परिसर में रविवार को सायं 4:00 बजे शांति समिति की बैठक आहुत  की गई। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक थाना अतरौलिया राजेश कुमार सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी बूढनपुर गोपाल स्वरूप बाजपेई एवं नायब तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह रहे।

 

IMG 20211018 WA0017सीओ बूढनपुर गोपाल स्वरूप बाजपेई ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग आगामी पर्व को शांति सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं अन्य नियमों का पालन जरूर करें ।अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपने-अपने पंडालों में छोटी-छोटी मूर्ति की स्थापना करें । मूर्ति विसर्जन के समय किसी भी प्रकार की उद्दंडता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विसर्जन के समय वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी ।सड़क के आवागमन को किसी भी दशा में बाधित ना करें , मूर्ति के पास बालू व पानी की व्यवस्था जरूर रखें ।

 

आजमगढ़ अतरौलिया थाना परिसर में त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आगामी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। कोविड नियमों का पालन करें। क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। क्षेत्र में कहीं भी बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित ना करें। ना ही नए जगह पर मूर्ति स्थापित करें । अराजक तत्व तथा उपद्रव फैलाने  वाले लोगों  के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने बिजली विभाग के जर्जर तारों तथा नीचे लटक रहे तारों को ठीक कराने की मांग किया, जिस पर बिजली विभाग को जर्जर तारों को ठीक कराने का आदेश दिया गया। बैठक में अंजुमन कमेटी के लोगों ने वारा रविउल अब्बल त्यौहार को 19 अक्टूबर के बजाए 18 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ एस आई अयोध्या प्रसाद तिवारी एस आई रविंदर सिंह,एस आई सुल्तान सिंह,एस आई शैलेंद्र सिंह,एस आई प्रदीप सिंह, अशफाक अहमद, सद्दाम हुसैन, जावेद अहमद, जगमोहन सोनी ओंकार सोनी राजेश कुमार, सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news ”एक डोज अधूरा, दो से पूरा”
Next: Bihar news प्राइड ऑफ बिहार अवार्ड से सम्मानित हुई शिक्षिका -सह – समाजसेवी सुश्री मेरी आडलीन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.