आम आदमी पार्टी इटावा के पदाधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

IMG-20200828-WA0064
Share News

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: आज सांसद श्री संजय सिंह जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही बलात्कार,हत्या,अपहरण,डकैती,लूट जैसी आपराधिक घटनाओं को लेकर आदमी पार्टी इटावा ने प्रेस कान्फ्रेंस की।

IMG 20200828 WA0066

जिसमे योगी सरकार में व्याप्त तानाशाही को प्रमाणित करता गोरखपुर के बीजेपी विधायक राधा मोहन अग्रवाल के बयानों को लेकर प्रेस वार्ता की गयी, प्रेस वार्ता में उपस्थित इक़रार अहमद जी ने बलिया पत्रकार एव देश के पत्रकारों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की, और कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कोरोना की रोकथाम में पूरी तरह विफल है, यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, कोरोना महामारी में यूपी सरकार का परीक्षा कराने का फैसला बेबुनियाद बताया।

IMG 20200828 WA0067

वार्ता में मौजूद दीपक राज जी ने बताया कि प्रदेश का हर नागरीक चाहे वो किसान हो, छात्र हो, व्यापारी हो सभी पूरी तरह परेशान है। किसानों को दी गयी प्रधानमंत्री राहत राशी सिर्फ कागजों में ही मौजूद है जबकि जमीनी हकीकत शून्य है।

रोहित छात्र युवा नेता ने वर्तमान समय मे होने जा रही जेईई और नीट की परीक्षाओं का कराया जाना पूर्ण निरर्थक बताते हुए, बीटीसी प्रमोट मुद्दे पर सरकार को घेरा।

Trending News