Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News वन महोत्सव के तहत एक दिन में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का किया गया रोपण

जनवाद टाइम्स 11 July 2023
Bihar News वन महोत्सव के तहत एक दिन में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का किया गया रोपण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार द्वारा आज मुख्य सचिवालय परिसर में मॉलसी पौधा का रोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया गया।Bihar News वन महोत्सव के तहत एक दिन में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का किया गया रोपण

इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलास्तर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, बेतिया, अतीश कुमार तथा ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा का रोपण किया गया।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बेतिया तथा उप विकास आयुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर में चम्पा पौधा का रोपण किया गया। वहीं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, कुमारबाग के परिसर में अशोक, सागवान, मोहगनी, आम, पीपल, अमरूद, बरगद, आमला, जामुन आदि के 400 पौधों का रोपण किया गया।

उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि राज्यस्तरीय वन महोत्सव के तहत आज एक दिन में जिले में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग एवं मनरेगा के संयुक्त तत्वाधान में जिले में सघन पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पौधारोपण हेतु पश्चिम चम्पारण जिले को मिले लक्ष्य को शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा।Bihar News वन महोत्सव के तहत एक दिन में 01 लाख 12 हजार से अधिक पौधों का किया गया रोपण

पौधारोपण के पश्चात जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली रहेगी तभी खुशहाली होगी। सभी लोग वन महोत्सव में अपनी-अपनी भागीदारी निभायें। संकल्प लेते हुए एक-एक पौधा जरूर लगायें। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा का रोपण ही नहीं करें बल्कि उसका संरक्षण भी करें ताकि पौधा वृक्ष बनकर आमजनों को फायदा पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। इससे जलवायु संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

Post navigation

Previous: Bihar News मत्स्य उत्पादन में जिले को बनाएं आत्मनिर्भर : जिलाधिकारी
Next: Agra News  पहली बार दौड़ी मेट्रो. देखने को उमड़ा जनसमूह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.