Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Moradabad News: इम्यूनिटी अच्छी होने से परास्त हो जाती हैं बीमारियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2021
IMG-20210423-WA0041
Share News
       

भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

मुरादाबाद: एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हम स्वयं जागरूक और सतर्क होकर ही अपना और अपने परिवार का  बचाव कर सकते हैं।
कोविड-19 ने लोगों को उनकी सेहत को लेकर जागरूक करने का काम किया है। लोगों को इस बात का बख़ूबी एहसास कराया है कि स्वस्थ जीवन के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना कितना जरूरी है।

कोविड -19 वायरस से बचने S लिए जितना आवश्यक कम से कम लोगों के संपर्क में आना है उतना ही आवश्यक अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाना है। हर उम्र के व्यक्ति की एक खास रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है।बढ़ाएं शरीर की इम्यूनिटी, ताकि आसानी से बीमार न पड़ें आप |
सपना सिंह, डाइटीशियन जिला पुरुष चिकित्सालय का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता हर उम्र में अच्छी होनी चाहिए। इससे कई बीमारियां आपके शरीर पर धावा बोलकर भी हार जाती हैं | उन्होंने कहा कि सभी को प्रतिदिनी डाइट में विटामिन सी युक्त फल जैसे नींबू, संतरा, मौसमी, अंगूर आदि को अधिक से अधिक लेना चाहिए।जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त रहे। उन्होने कोविड 19 से लड़ने के लिए चिकित्सकों की सलाह मानने की बात करते हुऐ बताया कि दिनभर समय-समय पर गर्म पानी पीते रहें. पानी को हल्का गर्म करके पीयें । रोजाना कम से कम 30 मिनट तक योग करें।

अपने आहार में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल जरूर करें।एक चम्मच या 10 ग्राम च्यवनप्राश का सेवन रोज सुबह करें। डायबिटीज के रोगी शुगर फ्री च्यवनप्राश का सेवन करें।
दिन में एक या दो बार हर्बल चाय काढ़ा पीएं. काढ़ा बनाने के लिए पानी में तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरक, मुनक्का मिलाकर अच्छी तरह धीमी आंच पर उबालें। अगर मीठा लेना हो तो स्वादानुसार गुड़ डालें या खट्टा लेना हो तो नींबू का रस मिला लें। दिन में कम से कम एक या दो बार हल्दी वाला दूध लें। 150 मिली लीटर गर्म दूध में करीब आधी छोटी चम्मच हल्दी मिलाकर पीयें ।

नैजल एप्लीकेशन : तिल का तेल या नारियल का तेल या घी रोज सुबह और शाम नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं। गले में खरास या सूखा कफ होने पर पुदीने की कुछ पत्तियां और अजवाइन को पानी में गर्म करके स्टीम लें। गुड़ या शहद के साथ लौंग का पाउडर मिलाकर इसे दिन में दो से तीन बार खाएं। सूखा कफ या गले में खरास ज्यादा दिनों तक है तो डॉक्टर को दिखाएं |

Post navigation

Previous: Bihar News: परसा बाजार मे लाउडस्पीकर के माध्यम बीडीओ ने लोगो को किया जागरूक।
Next: मेरठ न्यूज: थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों द्वारा की गयी चोरी का सफल अनावरण।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.