Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Merabadad News : कोविड टीकाकरण समय से पहुंचें सीएमओ

जनवाद टाइम्स 21 January 2021
Merabadad News: CMO to reach Kovid vaccination time
Share News
       

भूपेंद्र सिंह । मुरादाबाद जिले में आज कोविड -19 टीकाकरण हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमसी गर्ग ने पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जिले में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएँ।

Merabadad News: CMO to reach Kovid vaccination time

सीएमओ डॉ.एमसी गर्ग ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। क्योंकि टीका की एक शीशी में 10 लोगों की डोज़ होती है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। उन्होने स्पष्ट किया कि कोविड –19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले में 16 केन्द्रों पर 33 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इस दौरान जनपद के 3300 लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। 16 जनवरी को जिन लोगों को प्रतिरक्षित किया गया है। उनका अगला डोज 15 फरवरी निर्धारित है। कोरोना का टीका लगने के बाद यदि तबीयत न लगना, थकान महसूस होना, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मतली, जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द की समस्या आ रही है तो इसका मतलब यह टीका शरीर पर असर कर रहा है।
जिले के सीएमओ डॉ.एमसी गर्ग ने बताया कि मैंने 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगवाया था। तब से लेकर आज तक मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है।

अपर मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ.जीएस मर्तोलिया ने कहा कि प्रथम चरण में 16 जनवरी को उन्हें भी कोविड-19 का टीका लगवाया था उन्हें टीका लगने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और वे पहले की भाँति अपना कार्य कर रहे हैं।
जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार ने कहा कि 16 तारीख को उनका कोविड-19 टीकाकरण हुआ है वे बिल्कुल स्वस्थ्य हैंऔर अगली डोज लगने का इंतजार कर रहे हैं साथ ही सभी से अपील है कि अपना नम्बर आने पर टीकाकरण अवश्य करायें।
प्रभारी चिकित्साधिकारी मुकर्रबपुर डॉ. किरण गौतम ने बताया कि 16 जनवरी को जिला चिकित्सालय में उनका कोविड-19 टीकाकरण हुआ था टीकाकरण के बाद किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी नहीं हुई बल्कि उन्होंने पूरे दिन अपना रूटीन वर्क किया। साथ ही अपील करती है कि जिसका भी कोविड-19 टीकाकरण के लिए मोबाइल पर मैसेज आये वे लोग टीकाकरण स्थल पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।

टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी टीका लगवाने से पूर्व यदि एलर्जी, बुखार, रक्त बहने या रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे हैं, या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जानकारी दें। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीका लेने से पहले स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पूरी जानकार देनी चाहिए। सीरम इंस्टीट्यूट की फैक्टशीट के अनुसार कोविशील्ड टीका 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। यह टीका उन लोगों को नहीं लगना है जिन्हें पहली खुराक के बाद गंभीर रूप से एलर्जी हुई हो। इसके लिए चिकित्सक से परामर्श लें। कोविशील्ड से जुड़े प्रतिकूल प्रभाओं को लेकर सामान्य तौर पर तबीयत न लगना, थकान महसूस होना, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मतली, जोड़ो या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत आम हो सकती है। वैक्सीन लगने के बाद कुछ घंटों में यदि कोई साइड इफेक्ट दिखता है तो इस बारे में वैक्सीन लगाने वाले को या कंट्रोल रूम नम्बर 0591-2411224 पर तत्काल जानकारी दें।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: अवैध सट्टे की खाईबाडी करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार
Next: महुँआ थाना अतर्गत रानीपोखर पेट्रोल पंप के पास बस ने मारा जोरदार टक्कर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.